अध्यात्म

2021 में इन 3 राशियों पर मंडराएगी शनि की साढ़ेसाती, बचने के लिए करना होगा ये काम

शनिदेव की साढ़ेसाती बहुत कष्टदायक साबित हो सकती है। यह जिस जातक की राशि में आ जाती है उसके जीवन में दुख के बादल छाने लगते हैं। इस साल 2021 में शनि देव मकर राशि में विराजित हैं। ऐसे में तीन विशेष राशियों पर साल 2021 में शनि की साढ़ेसाती रहेगी। ये राशियां हैं – धनु, मकर और कुंभ। यदि आप भी इस राशि के जातक हैं तो टेंशन न लें। आज हम शनि की साढ़े साती के प्रभाव को काम करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले अपनी सेहत पर ध्यान दें। चुकी आपकी राशि में साढ़ेसाती अंतिम चरण पर में आ रही है इसलिए आपकी स्थिति बाकी राशि वालों की तुलना में बेहतर रहेगी। करियर और रोजगार में सकारात्मक बदलाव होंगे।

यदि आप शनि की साढ़ेसाती से बचना चाहते हैं कि शनिवार के दिन सरसों का तेल प्रज्वलित कर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इसके साथ ही जरूरतमन्द लोगों को काली चीजें दान करें। इस दिन मांस मदिरा जैसी चीजों का सेवन करने से भी बचे। आपकी राशि में शनि का प्रभाव कम होने लगेगा।

मकर राशि

मकर राशि के ऊपर साढ़ेसाती मध्य चरण में चल रही है। इसलिए आपके स्थान में परिवर्तन का योग बन सकता है। अच्छी खबर ये है कि आपके रुके कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं। वहीं समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी भी होगी।

शनि के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए आप लोहे का छल्ला पहन लें। जिस दिन आप इसे पहने उसी दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें। ये शुभ होता है। इसके साथ ही मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली के मंदिर जाकर दर्शन करें। उन्हें चिरोंजी चना की प्रसादी चढ़ाएं। आपकी बाधाएं दूर होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के ऊपर साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। ऐसे में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बहुत अधिक मेहनत करेंगे तभी धन लाभ होगा। काम का दबाव बढ़ने से मानसिक स्थिति भी खराब रहेगी।

शनि के इस प्रभाव को कम करने के लिए आप प्रत्येक शनिवार सुबह और शाम शनि चालीसा का पाठ करें। आपके लिए नीला रंग शुभ है। इसलिए शनिवार को इस धारण करें। इसके साथ ही अपने घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। वहीं शनिवार के दिन शमी का पेड़ लगाकर भी आप अपने शनि के प्रकोप को कम कर सकते हैं।

यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।

 

Back to top button
?>