विशेष

प्रेग्नेंट बीवी को पहाड़ पर ले गया पति सेल्फ़ी लेने के लिए, आगे जो हुआ जान कर यकीन न होगा

प्यार अंधा होता है। जब आप किसी से दिल से प्यार करने लगते हैं तो उसके ऊपर इतना विश्वास कर लेते हैं कि सामने वाले के खौफनाक इरादों को भी नहीं भाप पाते हैं। अब तुर्की की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां रहने वाली 32 वर्षीय सेमरा एसल अपने 40 साल के पति हाकन एसल (Hakan Aysal) के साथ बटरफ्लाई वैली घूमने गई थी। उस दौरान वह 7 महीने की गर्भवती भी थी।

पहाड़ी पर पहुंचकर पति ने अपनी प्रेग्नेंट बीवी के साथ बहुत सारी सेल्फ़ी ली। इस दौरान उसकी वाइफ के चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन पत्नी को क्या पता था कि पति के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है। उसने सेल्फ़ी लेने के बहाने अपनी गर्भवती बीवी को पहाड़ी से धक्का दे दिया। नीचे गिरने की वजह से महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।

पति ने ऐसा बीवी के मरने के बाद उसके नाम से जमा लाइफ इंश्योरेंस के पैसे निकालने के लिए किया था। उसने बीवी की मौत को एक हादसा बताकर लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से 36 लाख रुपए ले लिए। यह 2018 का मामला है। लेकिन वह कहते हैं ना कि अपराधी कितना भी शातिर हो एक न एक दिन पकड़ा ही जाता है। इस केस में भी ऐसा हुआ।

पति द्वारा अपनी पत्नी को पहाड़ी से धक्का देने का एक वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो एक पर्यटक ने तब लिया था जब पति अपनी प्रेग्नेंट बीवी को पहाड़ी से धक्का मार गिरा रहा था। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के साथ कई घंटों पर ऊंची पहाड़ी पर रहा था। वह इस मौके का इंतजार कर रहा था जब आसपास कोई पर्यटक मौजूद न हो। जब उसे वह मौका मिला तो उसने बीवी को धक्का देकर मार दिया। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी यह हरकत एक पर्यटक के कैमरे में कैद हो गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पति को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में जब उसकी सुनवाई हुई तो जज ने बीवी के मर्डर के आरोप में उसे जेल की कड़ी सजा सुनाई। इस घटना के बारे में जिसने भी सुन उसका कलेजा कांप उठा। लोग सोच में पड़ गए कि क्या अब हम अपने पार्टनर पर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं?

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही ये खबर अच्छी लगी हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Back to top button