अध्यात्म

शुक्र ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका असर…

शुक्र ग्रह ने मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। जो कि शनि की राशि है। 21 फरवरी को शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही हर राशि पर इसका असर पड़ा है। कुछ राशियों के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। जबकि कुछ राशियों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल शनि और शुक्र दोनों ही मित्र ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी भी है। ऐसे में ये राशि परिवर्तन बेहद ही खास है। शुक्र कुंभ राशि में 16 मार्च तक रहेगा और इस दौरान आपके जीवन में क्या बदलाव आएंगे आइए इसके बारे में जानते हैं।

12 राशियों पर शुक्र का कैसा होगा असर –

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। इसलिए अगर कोई कार्य आप शुरू करने का सोच रहे हैं, तो ये उत्तम समय है। इसके अलावा मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी भी होगी।

वृष राशि – शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही वृष राशि के जातकों का भविष्य चमक जाएगा। इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। साथ में ही दोस्तों मित्रों से और पिता से सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है।

मिथुन राशि – इस राशि के लिए ये समय सबसे उत्तम साबित होने वाला है। जो कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं, वो पूर्ण हो जाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी और परिवार के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे।

कर्क राशि – इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का ये परिवर्तन ज्यादा अच्छा साबित नहीं होने वाला है। कर्क राशि के लोगों के मन में भय बढ़ेंगा और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप सर्तक रहें। चिंताओं से दूर ही रहें।

सिंह राशि- शुक्र राशि का परिवर्तन सिंह जातकों के लिए काफी शुभ फल लाएगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाहित लोगों को जीवन साथी की मदद से कोई लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों को थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं हावी हो सकते हैं। कार्यों में कई तरह की बाधा आ सकती है।

तुला राशि – तुला राशि के लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। दोस्तों के साथ संबंध ओर मजबूत होंगे। नया कार्य शुरू करना का ये शुभ समय है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये परिवर्तन शुभ होगा। माता की ओर से लाभ मिलेगा। कार्यों में बढ़ोतरी होगी। सोची हुई चीज मिल जाएगी। जिस कार्य में हाथ डालेंगे वो सफल ही होगा।

धनु राशि – घर के लोगों के साथ रिश्ता ओर अच्छा होगा। हर कार्य में सफलता हासिल होगी। धन के योग बन रहे हैं। संपत्ति में लाभ हो सकता है। नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए उत्तम साबित होने वाला है।

मकर राशि – मकर राशि से शुक्र ग्रह ने निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है और ये परिवर्तन मकर राशि के लोगों के लिए शुभ होगा। बड़े काम में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों के लिए भी ये समय शुभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन साथी से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ संबंध ओर अच्छे होंगे। मनचाही चीज पूरी हो जाएगी। हालांकि कोई भी फैसला सोच समझकर ही करें, तो बेहतर होगा।

मीन राशि – खर्चों में बढो़तरी होगी। धन से जुड़े कार्य सोच समझकर ही करें। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले सौ बार सोचें। लड़ाई करने से बचें। आर्थिक निवेश इस दौरान न करें।

करें ये उपाय शुक्र ग्रह रहेगा आपके अनूकुल –

शुक्र ग्रह से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो। इसके लिए आप शुक्र ग्रह की कथा को पढ़ें। शुक्रवार को सफेद रंग की चीजों का दान भी करें। साथ में ही इस दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

Back to top button