अध्यात्म

रात में इन 3 जगहों पर न रखें कदम, ज़िंदगी में दुख के सिवाय कुछ नहीं होगा

ज़िंदगी अच्छे से जीने के लिए लाइफ मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है। यदि आपके जीवन में हर चीज व्यवस्थित होती है तो न सिर्फ आपका समय बचता है बल्कि आपके सभी कार्य व्यक्त रहते पूरे भी होते हैं। आज के समय में आपको ऑनलाइन लाइफ मैनेजमेंट से संबंधित कर टिप्स मिल जाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राचीन समय में लोग महान विद्वानों जैसे आचार्य चाणक्य या विदुर नीति से लाइफ मैनेजमेंट सीखा करते थे।

वैसे हमारे धर्म ग्रंथों में भी लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी की दिलचस्प बातें बताई गई है। उदाहरण के लिए विष्णु पुराण में आपको लाइफ मैनेजमेंट से संबंधित काम की चीजें मिल जाती है। आज हम उन्हीं का जिक्र करने जा रहे हैं। इसमें बताया गया है कि आपको रात में किन तीन चीजों से दूर रहना चाहिए वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

रात में चौराहे पर जाना: विष्णु पुराण के अनुसार एक समझदार व्यक्ति को कभी भी रात में चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि रात के समय अधिकतर चौराहों पर असामाजिक तत्व मौजूद रहते हैं। इसलिए एक सज्जन व्यक्ति के रात में चौराहे पर जाने से उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे भी ये काम करना सदाचार के नियमों का उलंघन करना होगा। एक सज्जन व्यक्ति रात में अपने घर के भीतर ही रहता है।

रात में श्मशान आसपास जाना: श्मशान में हमेशा नेगेटिव ऊर्जा एक्टिव रहती है। ऐसे में हमे रात के समय श्मशान या उसके आसपास की जगहों पर जाने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते और रात पड़े श्मशान में जाते हैं तो इसका आपके मन और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं ये चीज आपके जीवन पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसलए बेहतर यही होगा कि आप रात के व्यक्त श्मशान के आस-पास भूलकर भी न जाएं।

बुरे चरित्र वाले व्यक्ति के पास जाना: जो व्यक्ति बुरे चरित्र वाला होता है उसके आसपास भटकना भी नहीं चाहिए। ऐसे बुरे व्यक्ति की संगत आपको भी बुरा बना देती है। ये बुरे लोग ज्यादातर अधार्मिक और गलत कार्यों को रात में ही अंजाम देते हैं। इसलिए यदि कोई सज्जन व्यक्ति इनके पास रात में जाता है तो उसे मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी दूर रहने में भलाई होती है।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button