दिलचस्प

सेल्फ़ी लेने कुएं की मुंडेर पर चढ़ी लड़की, फिसल गया पांव, Video में देखें फिर क्या हुआ

आज के सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के जमाने में ‘सेल्फ़ी’ लेना बहुत पॉपुलर हो गया है। अपनी सेल्फ़ी पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स पाने के चक्कर में लोग खतरनाक सिचूऐशन में भी सेल्फ़ी ले लेते हैं। वे ये बात भूल जाते हैं कि सेल्फ़ी से ज्यादा जरूरी उनकी जान है। सेल्फ़ी के चक्कर में मौत को गले लगाने वाली घटनाएं आप ने की बार देखी या सुनी होगी।

अब खतरनाक सेल्फ़ी लेने से जुड़ा ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आ रहा है। यहां एक लड़की सेल्फ़ी लेने के लिया कुएं की मुंडेर पर चढ़ी। यहां लड़की का संतुलन बिगड़ा और वह सीधा 50 फिट गहरे कुएं में जा गिरी। यह घटना पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजापुर की बताई जा रही है।

25 वर्षीय अफसाना व 23 वर्षीय मोंटी उर्फ जफर हुसैन टेकरी, जावरा से शुक्रवार दोपहर को सुजापुर स्थित बाबा की दरगाह पर दर्शन करने गए थे। यहां दर्शन करने के बाद अफसाना ने रोड के दूसरी तरफ बने कुएं के पास जाकर सेल्फ़ी लेना चाहा। अच्छी सेल्फ़ी लेने के लिए वह कुएं की मुंडेर पर चढ़ी। यहां बैलन्स बिगड़ते ही कुएं में जा गिरी।

अपनी दोस्त को कुएं में गिरता देख मोंटी भी कुएं के अंदर लगी रस्सी के सहारे चला गया। उसने अफसाना के हाथ में रस्सी थमा भी दी लेकिन उसे बाहर निकालने में असफल रहा। इसके बाद दोनों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। गाँववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद लेकर लड़की और लड़के को रस्सी से बाहर खींचा।

सुखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी (एसआई) रघुवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। यह पूरी घटना को वहां खड़े एक ग्रामीण ने अपने मोबाईल में रिकार्ड कर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। चलिए बिना किसी देरी के आप भी पहले यह वीडियो देख लीजिए।


इस घटना से एक बार फिर युवकों को सिख लेना चाहिए। सेल्फ़ी आपकी जान से ज्यादा जरूरी नहीं होती है। गौरतलब है कि इसके पहले भी ट्रेन के आगे या गहरी खाई के पास सेल्फ़ी लेने के चक्कर में लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप सुरक्षित जगह पर ही सेल्फ़ी लें।

माता पिता को भी अपने बच्चों को इस तरह के ज्ञान देना चाहिए। सोशल मीडिया की लाइक्स से ज्यादा जरूरी आपकी जिंदगी है। यदि आपको फेमस होना ही है तो अपने टेलेंट के दम पर हो जाइए।

Back to top button