राजनीति

मेरठ में लगे आपत्तिजनक बैनर “कश्मीरियों उत्तर प्रदेश छोड़ो वर्ना……” से प्रदेश का माहौल गर्म!

आये दिन देश-प्रदेश की हालत बिगड़ती जा रही है। कभी सोने की चिड़िया और प्रेम का देश कहे जाने वाले भारत की आज दूसरी ही तस्वीर दिखाई देती है। आज यहां लोगों में नफरत और गुस्सा भरा हुआ है। लोग छोटी-छोटी बात पर समाज और समुदाय का माहौल खराब कर देते हैं। माहौल खराब करने वाले यह जरा भी नहीं सोचते हैं कि उनकी एक छोटी सी गलती की सजा कई हजार लोगों को चुकानी पड़ सकती है।

कश्मीरी लोगों का किया गया है बहिष्कार:

अभी हाल ही में कश्मीर में सेना के पर पत्थर बरसाए जाने से देश की जनता काफी नाराज है। इस घटना के बाद मेरठ जिले में जगह-जगह पर ऐसे बैनर लगा दिए गए हैं, जिसमें कश्मीरी लोगों का बहिष्कार किया गया है। केवल यही नहीं उन्हें उत्तर प्रदेश छोड़कर जाने की बात भी की गयी है। बैनर किसी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना का है।

आपको बता दें इस दल का गठन महाराष्ट्र के महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की तर्ज पर किया गया है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए संगठन के अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानी ने बताया कि उन्होंने बैनर और होर्डिंग मेरठ के परतापुर बाईपास के पास उन सभी कॉलेजों के बाहर लगाएं हैं, जहां कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं।

जबरदस्ती खदेड़ा जायेगा कश्मीरियों को:

जानी ने बताया कि यह हमारा पहला शंति भरा कदम है। अगर इसके बाद भी कोई असर नहीं हुआ तो अगला कदम हल्ला बोल होगा। इसके तहत प्रदेश में रहने वाले सभी कश्मीरियों को जबरदस्ती खदेड़ कर बाहर निकाल दिया जायेगा। परतापुर थाने के एसएचओ ने बताया कि सभी बैनरों को हटा लिया गया है।

पूरे देश में की गयी पत्थारबाजों की निंदा:

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कश्मीरियों द्वारा सेना के जवानों पर पत्थर बरसाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद देश के सभी लोग गुस्से से पागल हो गए थे। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा था कि सीआरपीएफ के कुछ जवानों पर वहां के लोग पत्थर बरसा रहे हैं। पूरे देश में इस घटना की निंदा की गयी।

Back to top button