बॉलीवुड

जब सर्जरी की वजह से बिगड़ गया था प्रियंका चोपड़ा का हुलिया, तो छीन गई थी ये फिल्में

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि प्रियंका अब एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। प्रियंका अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आज भी उनके नाम का सिक्का चलता है।

प्रियंका ने इस स्टारडम को हासिल करने के लिए अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं और इन सभी अच्छे बुरे अनुभवों का जिक्र उन्होंने अपनी किताब अनफिनिश्ड में किया है। ऐसे में प्रियंका अपनी इस किताब को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

इस किताब के पब्लिश होने के बाद उनकी जिंदगी के कई दिलचस्प खुलासे अब तक हो चुके हैं। इसी किताब में उन्होंने अपने करियर का  एक दिलचस्प किस्सा भी बताया है। आइए जानते हैं, आखिर क्या है वो किस्सा…

इस वजह से छीन ली गईं थीं प्रियंका से 2 फिल्में…

प्रियंका चोपड़ा के अनुसार जब वो अपने करियर के शुरूआती दिनों में थीं, तो उन्होंने लगातार 4 फिल्में साइन की थीं। मगर इन 4 फिल्मों में से 2 में उन्हें निकाल दिया गया था। इस बारे में उन्होंने अपनी किताब अनफिनिश्ड में विस्तार से चर्चा की है।

उन्होंने बताया है कि साल 2000 में जब वो मिस वर्ल्ड बनीं तो उन्होंने 4 फिल्में साइन कीं। इसके बाद उनकी फेस की सर्जरी हुई, जो गलत हो गई। प्रियंका कहती हैं कि गलत फेस सर्जरी होने की वजह से उन्हें 2 फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।

हालांकि इन्हीं 4 फिल्मों में से एक उनकी पहली रीजनल फिल्म थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिजान से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में प्रियंका ने सुपरस्टार विजय के साथ स्क्रीन शेयर किया था। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म को याद करते हुए उन्होंने जिक्र किया है कि सर्जरी के बाद लुक खराब हो जाने के बावजूद फिल्म थामिनाज की पूरी टीम ने बखूबी सपोर्ट किया और एक्टिंग का मौका दिया, उस फिल्म के दौरान किसी ने भी लुक के बारे में कोई बात नहीं की। प्रियंका का मानना है कि इसी फिल्म की वजह से उनका कॉन्फिडेंस दोबारा लौटा था। वो बताती हैं कि उनके लिए तमिल एक नई भाषा थी, जिसे सीखने के लिए उन्हें एक तमिल कोच का साथ मिला था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में अपने पहले फिल्म के को-स्टार विजय के बारे में भी खूब चर्चा की है। देसी गर्ल ने लिखा है कि विजय उन दिनों एक सुपरस्टार थे और वो लगातार 15-15 घंटे काम करते थे। साथ ही प्रियंका ने ये भी लिखा है कि विजय अपने स्टारडम को काफी अच्छे तरीके से मेंटेन करते थे। काम खत्म करने के बाद वो अपने फैंस से मिलना कभी नहीं भूलते थे।

प्रियंका एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं और अब वो एक राइटर भी बन गई हैं। उनकी किताब अनफिनिश्ड हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपने पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल लाइफ के बारे भी कई बड़े खुलासे किए हैं।

Back to top button