समाचार

अब टॉपलेस हुई रिहाना, हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने के लिए पहना गणेश जी का पेंडेट

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना काफी सुर्खियों में छाई रही थी और हर किसी ने इनकी आलोचना की थी। रिहाना की ओर से किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट को लेकर काफी विवाद हुआ था और कहा जा रहा था कि रिहाना ने इस ट्वीट के लिए 16 करोड़ रुपए खालिस्तानी समर्थकों से लिए थे। ये विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रिहाना के साथ एक ओर विवाद जुड़ गया है। रिहाना ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। जिसमें ये टॉपलेस हैं और इनकी इसी तस्वीर को लेकर अब फिर से इनकी आलोचना हो रही है।

दरअसल रिहाना ने जो फोटो शेयर की है उसमें ये टॉपलेस हैं और इन्होंने गणेशजी का पेंडेंट पहन रखा है। जिसके कारण इस तस्वीर का विरोध भारत में खूब किया जा रहा है। इस मामले में केस भी दर्ज किया गया है। ये केस विश्व हिंदू परिषद ने ट्विटर के सीईओ के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में दर्ज करवाया है। वीएचपी का कहना है कि रिहाना ने ऐसी तस्वीर ट्वीट करके हिंदुओं की भावनाएं भड़काई हैं। रिहाना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by badgalriri (@badgalriri)

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस ट्वीट पर कहा कि ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म हिंदू विरोधी गतिविधियों का माध्यम बन गए हैं। इन लोगों के खिलाफ ट्विटर और फेसबुक कोई ऐक्शन नहीं ले रहा है। ऐसे में हमने दोनों माध्यमों के सीईओ के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई है। विनोद ने आगे कहा कि आईटी मिनिस्ट्री से ऐक्शन लेने की रिक्वेस्ट भी हम लोगों ने की है। फेसबुक और ट्विटर पर हिंदू विरोधी गतिविधियां बंद नहीं होती हैं तो इसका बॉयकॉट किया जाएगा।

इसके अलावा रिहाना की इस फोटो पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नाराजगी जताई है और कहा है कि ‘मैंने देखा नहीं है पर भारत में सनातन धर्म बहुत ही सहिष्णु है। बहुत ही धैर्यवान है, नाजायज फायदा फिल्म बनाने वाले, एडवर्टाइजमेंट करने वाले, टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले जिनको जो मन होता है वो हमारी देवी देवताओं को लेकर कटाक्ष कर जाते हैं। लेकिन कभी कोई दूसरे धर्म का कोई स्केच कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाता है। ये हमारे धैर्य की परीक्षा है हमारे यहां धैर्य भी है अति सर्वत्र वर्जित। अब परीक्षा धैर्य की नहीं लेना चाहिए क्योंकि अति सर्वत्र वर्जित होता है।’


दरअसल रिहाना ने रीसेंटली एक ब्रैंड के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इस तस्वीर में रिहाना के गले में हिंदु देवता गणेशजी का पेंडेंट था। इस फोटो पर ही ये प्रतिक्रिया आ रही है। गौरतलब है कि रिहाना ने हाल ही में किसान आंदोलन पर ट्वीट किया था और लिखा था कि ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसपर कंगना रनौत सहित कई लोगों की प्रतिक्रिया आई थी और सबने रिहाना की जमकर क्लास लगाई थी।

Back to top button