राजनीति

ये हैं भारत की 6 सबसे खूबसूरत महिला राजनेता, इनकी सुंदरता देख यूं वोट दे देती है जनता

‘राजनीति और खूबसूरती’ इन दोनों चीजों की साथ में बहुत कम ही बात होती है। ऐसे में आज हम आप सभी को भारत की उन खूबसूरत महिला राजनेताओं से मिलाने जा रहे हैं जो खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। इनका हुस्न देख लोग आंख बंद कर इन्हें वोट दे देते हैं।

 

नुसरत जहां: 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में जन्मी नुसरत जहां एक एक्ट्रेस और राजनेता है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2019 में बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ की थी। 2011 में उन्होंने ‘ शॉट्रू ‘ फिल्म से डेब्यू किया था। फिर वे खोका 420 में नजर आई। 2019 में निखिल जैन से शादी कर वे चर्चा में आई थी।

दिव्या स्पंदना: 29 नवम्बर, 1982 को बेंगलुरु में पैदा हुई दिव्या स्पंदना (राम्या) एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और राजनेता हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ (कन्नड़ 2008) थी। राजनीति में कदम उन्होंने साल 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मेंबर के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर रखा।

अल्का लांबा: महज 19 साल की उम्र में कांग्रेस के छात्र संघ NSUI को ज्वाइन करने वाली अल्का लांबा अपनी तेजतर्रार छवि के लिए जानी जाती हैं। वे एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ की संस्थापक भी हैं। इसके जरिए वे युवाओं को सशक्त बनाना चाहती थी। उन्होंने 20 साल तक कांग्रेस पार्टी में अपनी सेवा दी और फिर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गई। यहां वे दिल्ली विधानसभा के लिए साल 2015 फरवरी में चांदनी चौक से चुनी गई।

अंगूरलता डेका: यह एक मॉडल, एक्ट्रेस, निर्देशक और भारतीय जनता पार्टी की राजनेता हैं। बंगाली और असमिया फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी अंगूरलता 2016 में असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी की विधायक बनी थी।

डिम्पल यादव: अखिलेश यादव की बीवी और पूर्व यूपी पीएम मुलायम सिंह यादव की बहू डिम्पल यादव को हर कोई जानता है। हमेशा सौम्य और साड़ी वाले लुक में दिखाई देने वाली डिम्पल यादव की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। वे कन्नौज से 2 दफा समाजवादी पार्टी की सांसद बन चुकी हैं।

गुल पनाग: पूर्व ब्यूटी क्वीन, एक्ट्रेस और राजनेता गुल पनाग की खूबसूरती भी कमाक की है। उन्होंने साल 2014 में राजनीति में कदम रखा था। वे आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में 2014 लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ी थी। उनकी डेब्यू फिल्म 2003 में आई ‘धूप’ थी। वे कई फिल्म और टीवी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं।

वैसे आपको इनमें से सबसे खूबसूरत कौन लगी? अपने जवाब कमेंट में जरूर लिखें।

Back to top button