राशिफल

Rashifal 18 February: मां लक्ष्मी की कृपा से 5 राशियो के आमदनी में वृद्धि के प्रयास होंगे सफल

हम आपको गुरुवार 18 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने पडेगें। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। गुजरा वक्त आपको भूल जाना पड़ेगा तभी आगे बढ़ पाएंगे। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। साथ ही बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप पुराने प्यार को फिर से याद कर सकते हैं। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों और स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर देगा। आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। आपको किसी लेन-देन से फायदा होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आप घर के मोर्चे पर शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं तो स्वयं के गुस्से को शांत करना एवं नियंत्रित करना सीखें। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद जीवन साथी आपका साथ देगा और उससे आपको खुशी होगी। परिवार का माहौल कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आप की मजबूती बढ़ेगी और आपको तारीफ मिलेगी। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज नव ऊर्जा का संचार होगा। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने में आपका बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने परिवार का साथ देंगे। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की वजह से खर्चे करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए किसी अनुभवी गुरु की सहायता मिल सकती है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। अपनी मेहनत से आप अपने करियर को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। आपका बच्चा या छोटा भाई आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। वह कुछ कठोर कह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप सकारात्मक दिन बिताएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। नौकरी में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर से थोड़ी दूरी रह सकती है लेकिन मन लगेगा और हर काम को अच्छे से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए काम के बीच थोड़े-थोड़े समय का ब्रेक लें और आराम करें। आपके मन में कुछ तनाव रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई अप्रिय घटना के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। करियर से जुड़े आवश्यक निर्णय लेने को यह काफी शानदार दिन है। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे। कुछ लोगों का साथ लेकर आप अपने काम को गति देंगे। व्यापार के लिए दिन थोड़ा कमजोर है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जीवनसाथी को समय दें उनसे बात करें इससे आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी सतर्क रहना होगा। शिक्षण से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। दांपत्य जीवन में आज दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। स्वास्थ्य कमजोर होने से बीमार पड़ने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। जिन लाभों से आप वंचित रह गए थे उन्हें भी आप पा सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए करना चाहिए। आपको दूसरों के साथ सम्मान के साथ पेश आना चाहिए और अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर मन में उलझन की स्थिति रहेगी। विचारों के प्रवाह में समय पर काम पूरा कर पाना कठिन होगा, मन को शांत रहेंगे। सफर के दौरान सतर्क रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे।

आपने Rashifal 18 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें कौन हैं वनस्पति देव, जिनकी ब्रह्मा जी के केशों से हुई थी उत्पत्ति

Back to top button