समाचार

GF को होटल में बांधकर घंटों रेप करता रहा बॉयफ्रेंड, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जान बचा भागने लगा

दोस्ती, प्यार और जबरदस्ती इन तीनों के बीच काफी अंतर होता है। लेकिन कुछ नासमझ लड़के ये बात समझ नहीं पाते हैं। लड़की यदि उनके साथ थोड़ा घूम फिर ले, हंस के दो बातें कर ले तो वे इसका गलत मतलब निकालने लगते हैं। फिर आजकल के कई लड़कों को तो लड़की के दोस्त बनते ही उसके साथ गंदे काम करने का भूत सवार हो जाता है। अब मध्यप्रदेश के जबलपुर की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक लड़के ने अपनी ही दोस्त का रेप कर दिया।

दरअसल यह पूरी घटना जबलपुर स्थित तिलवारा की एक होटल की है। यहां पलाश नाम के एक युवक ने अपनी महिला दोस्त को न सिर्फ बंधक बनाकर रखा, बल्कि उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो भी बनाया। युवती शहर के रसल चौक की रहने वाली है। उसकी दोस्ती पलाश नाम के एक युवक से थी। वह उसके साथ पहले भी कई बार घूमने फिरने जा चुकी थी।

एक दिन पलाश युवती को किसी बहाने से तिलवारा क्षेत्र की एक होटल में ले गया। यहां उसने युवती से अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने उसका रेप कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पलाश ने युवती को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह यह वीडियो वायरल कर देगा।

इस घटना के बाद पलाश युवती को उसके घर छोड़ भाग गया। बाद में युवती तिलवारा थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब पुलिस आरोपी को ढूंढने गई तो वह फरार निकला। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

यह पूरा मामला काफी दुखद है। अक्सर यह देखा जाता है कि कुछ लड़के लड़की देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं। लड़की की मर्जी बहुत मायने रखती है। भले लड़की आपकी गर्लफ्रेंड हो लेकिन उसके साथ फिजिकल होने से पहले मर्जी पूछना जरूरी होता है। यदि लड़की की इच्छा कुछ ऐसा वैसा करने की नहीं है तो लड़कों को वहीं रुक जाना चाहिए।

हालांकि आजकल बहुत से लड़के लड़की के साथ घूमने फिरने का, दोस्ती का या हंसी मजाक का गलत मतलब निकाल लेते हैं। वे लड़कियों के बारे में गंदा ही सोचते हैं। यही सोच आगे चलकर एक बलात्कारी को जन्म देती है। इसलिए इस सोच को बदलना चाहिए। तभी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम लेगी।

Back to top button