दिलचस्प

160 KG की महिला ने घटाया वजन तो बढ़ गई मुसीबत, कपड़े जैसा लटकने लगा मांस का लोथड़ा, देखें Photos

मोटापा बहुत ही बुरी चीज होती है। ये कई बीमारियों को न्यौता देती है। ऐसे में हर कोई वजन कम करने की सोचता है। कुछ इसमें कामयाब भी होते है। हालांकि जो बहुत अधिक मोटे होते हैं उनकी समस्या वजन कम करने के बाद भी नहीं मिटती है। अब 31 वर्षीय सारा डोवेल्ल को ही ले लीजिए।

अमेरिका के मिनेसोटा में रहने वाली सारा डोवेल्ल एक जमाने में 159 किलो की हुआ करती थी। उनका वजन इतना अधिक था कि बैठने उठने तक में दिक्कत होती थी। ऐसे में उन्होंने बहुत मेहनत कर अपना वजन कम कर लिया। हालांकि उनकी दिक्कत यहीं समाप्त नहीं हुई। उनका फुला हुआ पेट जब पिचका तो लंबी सी स्किन लटकने लगी।

पेट पर लटक रहे इस मांस के लोथड़े को हटवाने के लिए सारा को अच्छा खासा खर्चा भी करना पड़ा। अब उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सारा बताती हैं कि वे बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थी। हालांकि किशोरावस्था में उनके साथ सेक्सुअ अब्यूज हुआ। इससे उनकी मेंटल हेल्थ बिगड़ गई। ऐसे में उन्होंने जंक फ़ूड खाने में अपना कम्फर्ट ढूंढा। बस इसी से वे बहुत मोटी हो गई।

सारा के मोटापे का स्कूल में भी बहुत मजाक उड़ाया जाता था। एक बार उन्होंने एक लड़के को डेट पर चलने का पूछा था, लेकिन उसने सारा को मोटी-भद्दी बोल खूब मजाक उड़ाया। जल्द सारा ने ग्रेजुएशन पूरा किया। इस दौरान उनका वजन और भी बढ़ गया था। उन्हें अपने साइज़ के कपड़े भी नहीं मिलते थे।

अब सारा अपने मोटापे से थक चुकी थी। वे खुद से प्यार करना चाहती थी। इसलिए पहले तो उन्होंने पति को तलाक देकर अपना टॉक्सिक रिलेशन समाप्त कर दिया। फिर अपनी वेट लॉस जर्नी स्टार्ट की। इसके लिए सारा ने शराब पीना छोड़ा, कीटो डाइट ली और स्विमिंग डेली रूटीन में शामिल की।

सारा की मेहनत रंग लाई और उनका वजन कम हो गया। हालांकि उनकी मुश्किलें अभी भी खत्म नहीं हुई। बल्कि ये और भी बढ़ गई। उन्होंने वजन कम करने के दौरान अपनी एक्स्ट्रा स्किन के बारे में नहीं सोचा था। उनके पेट की चर्बी तो कम हो गई लेकिन स्किन लटकी की लटकी ही रह गई। इससे उन्हे डेली लाइफ में भी कई दिक्कतें आने लगी। जैसे चलने में या बैठने में उन्हें अपना एक्स्ट्रा मांस एडजस्ट करना पड़ता था।

इससे सारा का कॉन्फिडेंस कम होने लगा। अब वे इस लूज स्किन से भी छुटकारा पाना चाहती थी। हालांकि इसके लिए उनके पास सर्जरी के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। सारा ने सर्जरी का मन बना तो लिया लेकिन ऑपरेशन के पैसे नहीं थे। उन्होंने सेविंग करना स्टार्ट किया। क्राउडफंडिंग फंडिंग भी की। फिर जब पैसे इकट्ठा हो गए तो अपनी लूज स्किन की सर्जरी करवा ली।

डाक्टरों को सारा की एक्स्ट्रा स्किन हटाने में 7 घंटे का समय लग गया। सात घंटे की सर्जरी के बाद सारा के पेट पर कई बड़े टाके आए। उनके पेट पर कट साफ दिखाई देने लगा। हालांकि अब वे इससे धीरे धीरे रिकवर कर रही हैं। इस सर्जरी के बाद उनका आत्मविश्वास वापस लौट आया है।

सारा ने अपनी इस जर्नी को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वजन कम करना कड़ी मेहनत का काम था। वे कहती हैं कि अब जब वह खुद को आईने में देखती हैं तो खुश होती हैं। उनकी मेहनत बेकार नहीं गई। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आप भी अपनी बॉडी को नजरअंदाज न करें। उसका ख्याल रखें।

यदि आपका भी वजन बढ़ रहा है तो अभी से इसे कम करने में लग जाएं। वरना बाद में अधिक मोटापे से पतला होने पर स्किन लूज हो जाएगी।

Back to top button