समाचार

चाची ने की देवर से शादी, दोनों करने लगे ऐसी हरकत कि फूट पड़ा भतीजों का गुस्सा, दी दर्दनाक सजा

चाची को कई लोग अपनी छोटी मां समान भी मानते हैं। लेकिन भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में कलयुग के भतीजों ने अपनी ही चाची को गोली से उड़ा दिया। इसकी वजह बीते गुरुवार इनके बीच जमीन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। 42 वर्षीय मृतिका का नाम गुड़िया देवी है। गुड़िया के पहले पति जाले यादव का एक बीमारी के चलते निधन हो गया था। ऐसे में उन्होंने अपने चचेरे देवर धर्मवीर यादव से शादी रचा ली थी।

भतीजों ने चलाई चाची पर गोली

गुड़िया देवी के पहले पति जाले यादव के हिस्से साढ़े तीन बीघा जमीन है। लेकिन इस पर उसके जेठ जवाहर यादव और उनके बेटों ने कब्जा कर लिया था। ऐसे में इस साल गुड़िया के दूसरे पति धर्मवीर यादव ने इस जमीन पर बोआई कर दी थी। ये बात गुड़िया देवी के जेठ और भतीजों को चुभने लगी। उन्होंने गुरुवार देर शाम गुड़िया देवी को अपने घर बुलाया। यहां सबका आपस में झगड़ा हुआ। इस बीच गुस्से में आकर जवाहर यादव के बेटों ने अपनी ही चाची के मुंह पर गोली दाग दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

गुड़िया देवी के दूसरे पति धर्मवीर यादव का आरोप है कि जवाहर यादव के तीन पुत्रों विकास यादव, मिथुन यादव, मृत्युंजय यादव, ग्रामीण राजीव यादव, साजो यादव, अजय यादव, बन्नो यादव और जवाहर यादव का नाती सचिन यादव ने मिलकर गुड़िया देवी की हत्या की है। हत्या की सूचना मिलते ही नवगछिया थाने के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे और मृत गुड़िया देवी का शव अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को इस मामले में और जानकारी मिल सकेगी।

सभी आरोपी हैं फरार

बताया जा रहा है कि मृतक के 6 बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी कोमल कुमारी शादीशुदा है। वहीं 3 बेटे और 2 बेटियां 12 साल से कम वर्ष के हैं। अपनी मां के निधन की खबर सुन हर किसी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। उधर गुड़िया देवी की हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस भी बता रही है कि यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी भी कर रही है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या महज जमीन विवाद को लेकर किसी की हत्या करना सही है? अपने जवाब हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button