अध्यात्म

शुरू हो गया इस साल का पंचक, 16 फरवरी तक न करें ये काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद

12 फरवरी 2021 शुक्रवार प्रातः 2 बजकर 11 मिनट से पंचक लग चुका है। यह पंचक अब 16 फरवरी 2021 मंगलवार रात 8 बजकर 57 मिनट तक चलेगा। पंचक शुभ और अशुभ दोनों होते हैं। इस बार लग रहा पंचक अशुभ है। यह शुक्रवार से लगा है इसलिए से चोर पंचक भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस पंचक के दौरान भूलकर भी कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बहुत बड़ा नुकसान भगतना पड़ सकता है।

जिन लोगों को नहीं पता की पंचक क्या होता है उन्हें बता दें कि जब पांच नक्षत्र धनिष्ठा आरंभ होकर शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र की ओर चलते हैं तो यह क्रम का समय पंचक कहलाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको इस पंचक में कुछ विशेष सावधानियाँ बरतनी चाहिए। यह जब तक चलता है तब तक कुछ विशेष शुभ कार्यों को करने से हर हाल में बचना चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं –

1. पंचक के समय किसी भी प्रकार का धन से जुड़ा लेन देन करने से बचना चाहिए। इस दौरान यदि आप कोई बिजनेस शुरू करते हैं, कहीं पैसा इंवेस्ट करते हैं या किसी को उधार भी देते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान अवश्य होता है। इसलिए पंचक के दौरान धन खर्च करने से हर हाल में बचे।

2. पंचक के दौरान लकड़ी से संबंधित कोई कार्य भी नहीं करना चाहिए। यहां तक कि कुछ निर्माण कार्य चल रहा हो तो भी लकड़ी खरीदने से बचना चाहिए। लकड़ी से बनी चीजें भी इस पंचक में न खरीदें तो बेहतर होगा।

3. पंचक के दौरान हमे किसी भी प्रकार की दूर वाली यात्रा करने से बचना चाहिए। कहते हैं कि पंचक में की गई यात्रा कष्टदायक हो सकती है।

4. पंचक के दौरान घर की छत बनवाने की भी मनाही होती है। यदि आपके घर निर्माण कार्य चल रहा है तो पंचक में छत न बनवाए। इसके खत्म होने का इंतजार करें।

5. पंचक चलने के दौरान ही यदि किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है तो बिना निवारण के अंतिम संस्कार कतई नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर पंचक दोष लग जाता है। इस दोष से व्यक्ति को बहुत दिक्कतों को झेलना पड़ता है। इस चीज का जिक्र आपको गरूण पुराण में भी पढ़ने को मिलता है। ऐसी स्थिति में बेहतर यही होता है कि आप किसी जानकार पंडित से सलाह लें और उचित निवारण करने के पश्चात ही मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करें।

दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Back to top button