अध्यात्म

राशि बताएगी आपके इष्ट देव का नाम, इनकी पूजा कर हर मनोकामना होगी पूर्ण

हिंदू धर्म में सैकड़ों देवी देवता देखने को मिलते हैं। ऐसे में हम अपनी मर्जी से जिनकी चाहे पूजा अर्चना कर सकते हैं। हालांकि ज्योतिष शास्त्र की माने तो यदि हम अपने इष्ट देव की पूजा करते हैं तो हमे बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर राशि के अपने इष्ट देव होते हैं। यदि आपको अपने इष्ट देव की जानकारी नहीं है तो आप अपने जन्मराशि के पहले अक्षर या कुंडली से इष्ट देव का पता लगा सकते हैं।

कहा जाता है कि इष्टदेव का संबंध हमारे कर्मों से जुड़ा होता है। लाल किताब की माने तो इंसान के पिछले जन्म के कर्मों के आधार पर उसके इष्ट देव का निर्धारण होता है। आपकी कुंडली का पाँचवा भाव इष्ट देव का भाव कहलाता है। इस भाव में जो राशि होती है उसके गृह के देवता हमारे इष्ट देव होते हैं। इष्ट देव की पूजा करने से हर तरह के गृह दोष दूर हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न कर दें तो जीवन में सुख ही सुख होता है।

राशि से जाने अपने इष्ट देव:

मेष (Aries) और वृश्चिक (Scorpio): इन राशियों का स्वामी गृह मंगल है। ऐसे में दोनों राशि के जातकों के इष्ट देव हनुमानजी और भगवान राम हुए। इन्हें इन दोनों देवताओं की पूजा पाठ करना चाहिए।

वृषभ (Tauras) और तुला (Libra): इन राशियों का स्वामी गृह शुक्र है। ऐसे में इनकी इष्ट देवी मां दुर्गा हुई। ये लोग मां दुर्गा की पूजा आराधना कर अच्छा फल प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) और कन्या (Virgo): इन राशियों का स्वामी गृह बुध होता है। इसलिए इनके इष्ट देव भगवान गणेश और विष्णुजी हैं। इन दोनों की पूजा करने से आपको उचित परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क (Cancer): इस राशि का वामी गृह चंद्रमा होता है। ऐसे में भोलेनाथ आपके इष्ट देव हुए। मन चाहा फल पाने हेतु आपको शिवजी को प्रसन्न करना चाहिए।

सिंह (Leo): इस राशि के जातकों के इष्ट देव हनुमानजी और मां गायत्री हैं। इसकी वजह ये है कि इनका स्वामी गृह सूर्य है। इसलिए इन्हें इन दोनों की पूजा पाठ करना चाहिए।

धनु (Sagitarius) और मीन (Pisces): इस राशि का स्वामी गृह गुरु होने की वजह से इनके इष्ट देव विष्णु जी और मां लक्ष्मी हैं। इनकी आराधना कर आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि आ सकती है।

मकर (Capricorn) और कुंभ (Aquarius): इन राशियों का स्वामी शनि है जिसके चलते इनके इष्ट देव हनुमान जी और शिव जी हुए। इनकी पूजा कर आप शुभ फल हासिल कर सकते हैं।

Back to top button