बॉलीवुड

30 की उम्र के बाद मम्मी-डैडी बने ये सितारे, एक ने तो हाल ही में दिया बेबी को जन्म

साल 2021 अब तक फिल्मी सितारों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल के शुरूआती दो महीनों में ही कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंज चुकी हैं। इनमें कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो 30 की उम्र के बाद पैरेंट्स बने हैं। खैर, आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें लेट 30 पैरेंट्स बनने का सुख प्राप्त हुआ है। आइए देखते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन है शामिल…

नुकुल मेहता

लोकप्रिय धारावाहिक इश्कबाज में बतौर लीड एक्टर काम करने वाले अभिनेता नुकुल मेहता हाल ही में पिता बने हैं। आपको बता दें कि नुकुल अब 38 के हो गए हैं, जब उन्हें पापा बनने का सुखद अनुभव मिला है।

अनीता हसनंदानी

इस लिस्ट में टीवी अदाकारा अनीता हसनंदानी भी मौजूद हैं। जी हां, अनीता की भी गोद हाल ही में भरी है। उनके घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया है। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि अनीता की मौजूदा उम्र तकरीबन 39 वर्ष है।

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने साल 2018 में अंगद बेदी संग शादी रचाई थी और उसी साल उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बता दें कि नेहा ने जब बेटी मेहर को जन्म दिया था, तब उनकी उम्र 38 वर्ष थी।

एकता कपूर

टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर धारावाहिक निर्माता एकता कपूर ने साल 2019 में सरोगेसी के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि रखा है। खैर, जब वो मां बनी थीं तो उनकी उम्र 43 साल थी।

तुषार कपूर

बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर तुषार कपूर भी 30 की उम्र के बाद पिता बने थे। उन्होंने साल 2016 में सरोगेसी की मदद से एक बेटे को पाया था। बता दें कि उस समय उनकी उम्र तकरीबन 39 साल थी।

करण जौहर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे जाने माने फिल्म निर्माता करण जौहर को 44 की उम्र में पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। करण भी सरोगेसी की जरिए पिता बने थे। साल 2017 में उनके दोनों बच्चों रूही और यश का जन्म हुआ था।

फराह खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियाग्राफर फराह खान इस समय 56 साल की हैं। खैर, फराह जब 40 की उम्र पार कर चुकी थीं तब उन्होंने अपने बच्चों को जन्म दिया था। बता दें कि फराह के तीन बच्चों में एक बेटा जार और दो बेटियां दिवा और आन्या हैं।

संजय दत्त

 

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी से एक बेटी त्रिशाला है। दूसरी पत्नी से उनका कोई बच्चा नहीं है, जबकि तीसरी पत्नी मान्यता दत्त से एक बेटी और एक बेटा है। बता दें कि संजय दत्त जब दोबारा पिता बने तो उनकी उम्र 50 साल थी।

किरण राव-आमिर खान

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव ने भी बेटे आजाद को 38 की उम्र में जन्म दिया था। बता दें कि किरण ने आजाद को सरोगेसी के जरिए पाया था। बहरहाल अब किरण की उम्र 47 साल है तो वहीं उनके बेटे आजाद 9 साल के हो चुके हैं।

Back to top button