दिलचस्प

बूढ़े कपल की अनोखी लव स्टोरी: किसी ने की 29 साल की लड़के से शादी, तो किसी को मिला बचपन का प्यार

वैलेंटाइन-डे नजदीक आ रहा है। हवा में प्यार की खुशबू महसूस की जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको बूढ़े लोगों की कुछ अनोखी प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं। इन बूढ़े लोगों ने साबित कर दिया कि जब बात प्यार की आती है तो उम्र को नहीं देखा जाता है।

पहली लव स्टोरी: बचपन का प्यार, बुढ़ापे में शादी

यह लव स्टोरी पाकिस्तान से है। यहां 80 साल के अतहर खान ने अपने बचपन के प्यार 75 वर्षीय नाजरीन से निकाह कर लिया। दोनों पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर में रहते हैं। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। तब दोनों में प्यार भी था लेकिन किसी कारणवश इनका निकाह नहीं हो सका।

अब बुढ़ापे में दोनों एक बार फिर मिले और इनका पुराना प्यार जाग उठा। ऐसे में दोनों ने शादी रचा ली। अतहर के 4 जबकि नाजरीन के 6 बच्चे हैं। अतहर की बीवी की 6 साल पहले जबकि नाजरीन के शौहर की 9 साल पहले मौत हो गई थी। इस कपल के बच्चे बेकार निकले। इन्होंने अपने माता पिता को बेसहारा छोड़ दिया। ऐसे में ये दोनों कपल बुढ़ापे में एक दूसरे का सहारा बने और इसमें फिर से प्यार हो गया।

दूसरी लव स्टोरी: 80 का दूल्हा, 29 की दुल्हन

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में रहने वाले 80 साल के विल्सन ने 29 साल की तेरजेल रासमुस से शादी की है। हैरत की बात ये है कि दूल्हे के बच्चों की उम्र दुल्हन से दोगुनी है। इन दोनों की लव स्टोरी 2016 में स्टार्ट हुई थी। दोनों एक स्थानीय अखबार के ईवेंट में आए थे। बस यहीं दोनों को प्यार का कीड़ा काट गया।

विल्सन का कहना है कि उन्हें अपने बुढ़ापे में देखरेख करने के लिए एक जवाब और सुंदर बीवी मिल गई जिसे पाकर वे बहुत खुश हैं। वहीं 29 साल की तेरजेल कहती हैं कि मेरे पति बहुत बुद्धिमान है। मुझे उनकी यही बात लुभाती है।

विल्सन ने 2002 में अपनी बीवी को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने शादी का नहीं सोचा था। लेकिन तेरजेल को देख उनके दिल के तार बज उठे। विल्सन की 56 साल की बेटी है जिसने अपने पिता की शादी कारवाई। 80 के विल्सन की 29 साल की बीवी लॉ की स्टूडेंट है। उनकी पढ़ाई का सारा खर्च विल्सन ही उठा रहे हैं।

तीसरी लव स्टोरी: 81 का दूल्हा, 72 की दुल्हन

इस लव स्टोरी में प्रेमी 81 साल के सीताराम हीरवाले जबकि दुल्हन 72 वर्षीय निर्मला इंगोले हैं। दोनों महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की अर्नी तहसील में रहते हैं। इन दोनों ने नवंबर 2020 में दोबारा शादी रचाई थी। इनकी पहली शादी 16 नवंबर, 1955 को हुई थी। तब सीताराम 15 के जबकि निर्मला 6 साल की थी।

Back to top button