समाचार

16 साल का नौकर बना हवस का भूखा दरिंदा, मालिक के 2 साल के बेटे के साथ किया दुष्कर्म

यौन उत्पीड़न आज भी एक बहुत बड़ी समस्या है। हवस के भूखे दरिंदे आजकल बच्चों तक को नहीं छोड़ते हैं। अब पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर क्षेत्र की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक 16 साल के नौकर ने 2 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। आईए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

16 साल के नौकर ने दिया 2 साल के बच्चे से दुष्कर्म

बात बीते मंगलवार की है। पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस में अपने घरेलू सहायक के खिलाफ शिकायत लिखवाई। उनका आरोप है कि 16 साल के उनके घरेलू सहायक ने उनके 2 साल के बेटे पर यौन हमला किया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी पिछले ढाई साल से उनके घर घरेलू सहायक के रूप में कार्य कर रहा है। वह बिहार का रहने वाला है।

सुलाने के बहाने ले गया था बच्चे को कमरे में

यह घटना तब हुई जब आरोपी नौकर बच्चे को सुलाने के बहाने पहली मंजिल पर ले गया। बच्चे की मां काम में बीजी थी। आरोपी बच्चे को ऊपर कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देते ही वह वहां से भाग गया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

बीते गुरुवार पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हमने आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया। इसके लिए तकनीकी सहायता ली गई थी। वहीं बच्चे को दुष्कर्म के बाद दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ले जाया गया था। आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जाएगा बाल सुधार गृह

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है। चुकी आरोपी की उम्र 16 साल है और वह नाबालिग है इसलिए उसे नाबालिग न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। यहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया।

यह बड़े दुख की बात है कि देश में इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अधिकतर यही देखा जाता है कि जब किसी बच्चे के साथ कोई दुष्कर्म होता है तो आरोपी जान पहचान वाला ही होता है। ऐसे में हमे अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही घर में यदि नौकर रखें तो देख परख कर ही रखें। ऐसी स्थिति में घर में सीसीटीवी कैमरा लगाना सही उपाय होता है। कैमरे के डर से ऐसी घटनाएं नहीं होती है।

Back to top button