अध्यात्म

इन राश‍ियों की लड़क‍ियों से शादी करने से चमक जाती है किस्मत, सदा धन से भरा रहता है घर

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र में विस्तार से बताया गया है कि किन राशि के लोग एक दूसरे के लिए अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। अगर इन राशि के लोगों का विवाह एक दूसरे से हो जाए तो इनका भाग्य चमक जाता है और घर में खुशियां बनीं रहती हैं। इसलिए आप अपनी राशि के अनुसार ही जीवन साथी चुनें। अपनी राशि के हिसाब से जीवन साथी को चुनने से जीवन में तरक्की होगी और घर सदा धन से भरा रहेगा।

मेष राशि के जातकों को तुला राशि के जातकों से विवाह करना चाहिए। दरअसल मेष राशि के लोग काफी गुस्से वाले होते हैं। जबकि तुला राशि के जातक शांत मन के होते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों राशि के जातकों का विवाह होता है, तो घर में शांति बनीं रहती है और दोनों में प्यार बना रहता है।

वृषभ और वृश्चिक राशि के लोग एक दूसरे के लिए बेहतर माने जाते हैं। इन दोनों राशि के लोगों का तालमेल अच्छा बैठता है और शादी के बाद इनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इन दोनों राशि के लोग एक दूसरे के लिए शुभ माने जाते हैं।

मिथुन राशि के जातकों के लिए वृष, तुला और सिंह राशि के लोग शुभ माने जाते हैं। मिथुन राशि के लोग काफी चंचल स्‍वभाव के होते हैं। जबकि वृष, तुला और सिंह राशि के लोगों का स्वभाव काफी समझदार होता है। इसलिए वृष, तुला और सिंह राशि के जातक मिथुन राशि के लिए शुभ माने जाते हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए सिंह, मेष और धनु राशि के लोग अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। कर्क राशि के लोग काफी भोले होते हैं और इन्हें कोई भी बातों में फंसा लेता है। जबकि सिंह, मेष और धनु राशि के लोग तेज दिमाग के होते हैं। ऐसे में इन दोनों राशि के लोगों का तालमेल अच्छा बैठता है और शादी के बाद ये सुखी रहते हैं।

सिंह राशि के जातक काफी गुस्‍सैल होते हैं और हर फैसला अशांत दिमाग से लेते हैं। जबकि कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोग शांत दिमाग के होते हैं और सोच समझकर ही फैसला लेते हैं। सिंह राशि के जातक  के लिए कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोग परफेक्‍ट पार्टनर माने जाते हैं।

कन्‍या राशि के जातकों के लिए वृष राशि के लोग बेस्ट पार्टनर साबित होते हैं। इन दोनों राशि के लोगों का तालमेल खूब बैठता है और ये एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं। इन दोनों राशि के जातकों का विवाह होने से इनका भाग्य चमक जाता है और ये एक दूसरे के लिए लकी साबित होते हैं।

तुला राशि के लोगों को मेष, मिथुन, कन्‍या और मकर राशि के लोगों से विवाह करना चाहिए। मेष, मिथुन, कन्‍या और मकर राशि के लोग तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माने जाते हैं। अगर मेष, मिथुन, कन्‍या और मकर राशि के लोगों से तुला राशि के जातक शादी करते हैं, तो उन्हें हर कार्य में सफलत मिलती है और घर में शांति भी बनीं रहती है।

 

वृश्चिक राशि के जातकों को वृषभ, धनु और मीन राशि के लोगों से विवाह करना चाहिए। वृश्चिक राशि के लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। जिसके कारण इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी होती है। वहीं वृष, धनु और मीन राशि के लोगों की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और ये लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वृष, धनु और मीन राशि के लोग अच्छे पार्टन साबित होते हैं।

 

धुन राशि के लोगों को सिंह और मेष राशि के लोगों को बतौर पार्टनर चुनना चाहिए। धुन राशि के लोगों का स्वभाव चंचल होता है। जबिक सिंह और मेष राशि के लोगों का स्वभाव कड़क होता है। इसलिए धुन राशि के लिए इन दोनों राशि के लोग उत्तम पार्टनर माने जाते हैं।

मकर राशि के लोगों को कर्क, तुला और वृष राशि के लोगों से विवाह करना चाहिए। क्योंकि कर्क, तुला और वृष राशि के लोग मकर राशि के लिए एकदम सही जीवन साथी साबित होते हैं। मकर राशि के लोगों का दिल साफ होते हैं और ये किसी से भी आसानी से दोस्ती कर लेते हैं। जबकि कर्क, तुला और वृष राशि के लोग सोच समझकर ही दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं।

 

कुंभ राशि के लोगों के लिए सिंह और वृष राशि के लोग सही माने जाते हैं। कुंभ राशि के लोग काफी भोले होते हैं और आसानी से किसी की बातों में भी आ जाते हैं। जबकि सिंह और वृष राशि के लोग तेज होते हैं और ये आसानी से किसी की बातों में नहीं आते हैं।

मीन राशि के लोगों के लिए मेष और वृश्चिक राशि के लोग उत्तम माने जाते हैं। मेष और वृश्चिक राशि के लोगों से अगर मीन राशि के लोग विवाह करते हैं तो उनका भाग्य पूरी तरह से बदल जाता है।

Back to top button