बॉलीवुड

इन एक्ट्रेसेस को लोगों ने किया था जबरदस्ती KISS, देखें वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध से भरी दुनिया सभी को आकर्षित करती है। इस चकाचौंध को देखकर कुछ लोग खुद को काबू नहीं कर पाते हैं। जी हां, पब्लिक प्लेस में कई बार अभिनेत्रियों के साथ ऐसी हरकतें हुई हैं जिसने सभी को शर्मसार किया है। ये हरकतें कैमरे में कैप्चर हो गईं, जिसने भारी विवाद का रूप ले लिया था। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ अभिनेत्रियों के साथ हुए ऐसे ही विवादित घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने फैंस के साथ साथ सेलेब्स को भी काफी हैरान कर दिया…

शिल्पा शेट्टी


अप्रैल 2007 में जब रिचर्ड एड्स जागरूकता अभियान जयपुर में हुआ, तो इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे बतौर मेहमान शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड का हाथ पकड़कर शिल्पा मंच पर पहुंची। इतने में ही रिचर्ड गेरे शिल्पा का हाथ पकड़कर किस करते हैं और फिर शिल्पा को जबरन पकड़कर गालों पर किस करने की कोशिश करने लगे। हालांकि बाद में रिचर्ड ने अपनी इस घिनौनी हरकत के लिए शिल्पा से माफी मांगी थी।

शिल्पा शेट्टी से जुड़ा एक और किस विवाद काफी विवादों में रहा। शिल्पा को एक मंदिर के साधू ने सरेआम किस कर दिया था। बाद में इस घटना की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी।

दीपिका पादुकोण

इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को चीयर करने मैदान पर पहुंचे थे। तभी सिद्धार्थ ने दीपिका को अचानक किस कर दिया और ये घटना कैमरे में कैद हो गई। सिद्धार्थ के अचानक किस करने से दीपिका भी काफी शॉक हो गईं। ऐसा माना जाता है कि उन दिनों सिद्धार्थ और दीपिका एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप शेयर कर रहे थे।

राखी सावंत

मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरदस्ती पकड़कर होंठो पर किस कर दिया था। मीका के इस व्यवहार से राखी काफी शॉक्ड हो गईं। बताया जाता है कि इस बात के लिए राखी कई दिनों तक मीका सिंह से गुस्सा थीं।

बिपाशा बसु

फुटबॉल की दुनिया का सबसे जाना पहचाना नाम रोनाल्डो ने भी एक बार ऐसी ही शर्मनाक हरकरत की थी। दरअसल एक इवेंट के दौरान उन्होंने बिपाशा बसु को जबरदस्ती पकड़कर किस कर दिया था। यह किस काफी विवादों में रहा। हालांकि बिपाशा ने कभी इस पर कोई निगेटिव कमेंट नहीं दिया।

एमी जैक्सन

न्यू ईयर पार्टी के दौरान प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन का किस भी काफी सुर्खियों में रहा था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

एमी जैक्सन ने एक महिला को लिप लॉक कर दिया था, ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। ये एमी के रीयल लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी की लिस्ट में शामिल हो गया।

रेखा

वेटरेन एक्ट्रेस रेखा जिससे भी मिलती हैं, प्यार से किस कर लेती हैं। मगर एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन को किस करना उन्हें काफी महंगा पड़ा था। ऋतिक को कैमरे के सामने इस तरह से किस करने को लेकर रेखा काफी विवादों में रहीं।

पूजा भट्ट

वर्षों पहले महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में दोनों ने लिप लॉक किया, जिससे हर कोई शॉक्ड रह गया था। इस घटना की वजह से महेश और पूजा आज भी विवादों में रहते हैं।

Back to top button