विशेष

एक विवाह ऐसा भी: जज से शादी करने के 5 दिन बाद जेल की रोटीयां तोड़ेगी ये PCS अधिकारी

राजस्थान के जयपुर शहर में एक अनोखी शादी होने जा रही है। यहां एक PCS अफसर एक जज के साथ सात फेरे लेने वाली है। लेकिन हैरत की बात ये है कि शादी के पाँच दिन के बाद ही वह ससुराल से सीधा जेल में चली जाएगी। चलिए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला..

दरअसल जयपुर जिले में चौमूं के चिथवाड़ी गांव की रहने वाली पिंकी मीणा एक पीसीएस अधिकारी है। उनके पिता पेशे से एक किसान है। पिंकी ने पहले ही अटेम्प में पीसीएस एग्जाम क्रेक कर ली थी। हालांकि तब उनकी उम्र 21 साल नहीं थी जिसके चलते वे इंटरव्यू देने में नाकाम रही थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने फिर से एग्जाम दी और इस बार मेरिट के साथ पास हुई। एग्जाम के बाद उनकी पहली पोस्टिंग टोंक में हुई।

महिलाओं के लिए आईकॉन बनी पिंकी मीणा के चरित्र पर फिर एक दाग भी लगा। दरअसल 13 जनवरी को वे हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी से 10 लाख की रिश्वत मांगने की शिकायत पर गिरफ्तार हो गई। उनके साथ दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल भी हिरासत में लिए गए। मित्तल ने भी 5 लाख की रिश्वत मांगी थी।

बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा पर आरोप है कि उन्होंने एसडीएम ने भारतमाला परियोजना (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे) कंपनी के अधिकारियों से घूस मांगी थी। इस आरोप के बाद से ही वे पिछले 29 दिनों से जेल में बंद है। हालांकि इस बीच उनकी शादी भी फंस रही है। वे एक जज से शादी करने जा रही हैं। ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट के जयपुर बेंच के जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने उनकी 10 दिन की सशर्त जमानत मंजूर की है।

इस जमानत के अनुसार उन्हें शादी के 5 दिन बाद फिर से सरेंडर कर जेल में लौटना होगा। पिंकी मीणा की शादी 16 फरवरी को है। 6 दिन पहले ही उन्हें अपनी शादी के लिए जमानत मिली है। शादी करने के बाद 21 फरवरी को वह फिर से सरेंडर कर देंगी। इसके बाद 33 फरवरी को उनके केस की अगली सुनवाई होगी।

बताया जा रहा है कि एसडीएम पिंकी मीणा ने जनवरी माह में निचली अदालत में जमानत की याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने उन्हें जमानत नहीं दी थी। यह केस लड़ रहे सरकारी वकील का कहना था कि जमानत देने से जांच प्रभावित होने का खतरा है। बस यही वजह है कि हाईकोर्ट से पिंकी को शादी के लिए महज 5 दिन की जमानत दी है।

वैसे इस अनोखी शादी के बारे में आपकी क्या राय है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button