अध्यात्म

प्यार में कमजोर और पैसों में खर्चीले होते हैं Y नाम वाले लोग, जाने इनकी 10 दिलचस्प बातें

अंक ज्योतिष आपके नाम के पहले अक्षर के आधार पर आपका स्वभाव और चरित्र बता सकता है। ऐसे में आज हम आपको Y अक्षर के नाम वाले जातकों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं। Y अक्षर वालों का लक्की अंक 7 होता है। इनके व्यक्तित्व में जो खास खूबीयां होती है वो इस प्रकार है –

1. ये लोग साफ मन के होते हैं। इनके मन में किसी के प्रति बुरी भावना नहीं होती है। इनकी यही खूबी इन्हें सबका फेवरेट बनाती है।

2. इनसे सलाह लेना फायदे का सौदा होता है। ये जो भी परामर्श देते हैं उससे सामने वाले को लाभ जरूर होता है। ये कभी किसी को झूठ नहीं बोलते और न ही उन्हें भ्रमित करते हैं।

3. ये लोग बहुत ज्यादा पैसे खर्च करते हैं। इन्हें फ्यूचर की चिंता नहीं होती है। बस इन्हें दो वक्त की रोटी मिल जाए फिर इन्हें कुछ नहीं चाहिए। ये आज में जीने वाले व्यक्ति होते हैं।

4. ये दूसरे लोगों का दिमाग और मन पढ़ने में माहिर होते हैं। सामने वाले के स्वभाव के आधार पर ये उनसे डील करते हैं। इस तरह हर किसी की इनसे अच्छे से बनती है।

5. इन्हें शांति पसंद होती है। ये बकबक करना पसंद नहीं करते हैं। चिल्ला-चोट वाला माहोल इन्हें बेकार लगता है।

6. ये लाइफ अपने वसूलों और शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। इस कारण पैसा कमाने में ये थोड़े पीछे भी रह जाते हैं। हालांकि समय के साथ इनके पास भी ठीक ठाक पूंजी जमा हो जाती है।

7. ये काम के साथ कभी कोई समझौता नहीं करते हैं। इन्हें यदि कोई काम पसंद नहीं है तो ये उसे नहीं करेंगे, फिर उस काम के लिए भले बहुत बड़ी रकम मिल रही हो।

8. प्यार के मामले में ये थोड़े कमजोर होते हैं। ये जिसे पसंद करते हैं उसे अपने दिल की बात खुलकर नहीं बोल पाते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल भी नहीं करते हैं। हालांकि ये वफादार होते हैं और इनका दिल साफ होता है। बस अपने व्यक्तित्व के चलते ये ज्यादा रोमांटिक नहीं हो पाते हैं।

9. ये बहुत भावुक होते हैं। इमोशन्स के साथ खेलने वाले लोग इन्हें पसंद नहीं होते हैं। ये इंडिपेंडेंट रहना पसंद करते हैं। दूसरों पर निर्भर रहना इन्हें पसंद नहीं होता है।

10. ये अकेले रहना भी पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ भाड़ वाली जगह रास नहीं आती है। रिश्तों को लेकर ये ईमानदार होते हैं। हर रिश्ते में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। इस कारण लोग इन्हें मान सम्मान देते हैं।

Back to top button