दिलचस्प

भोलेनाथ का अवतार है ये सांप, दर्शन के लिए लगती हैं कतारें, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

भारत आज डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन देश के कुछ हिस्से अभी भी ऐसे हैं जहां अंधविश्वास को अधिक महत्व दिया जता है। अब बिहार की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक सांप को लोग भोलेनाथ का रूप मान रोज पूज रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सांप रोज बिल से तीन घंटे के लिए बाहर निकलता है, भक्तों को दर्शन देता है और फिर दोबारा बिल में घुस जाता है।

यह कहानी आसपास के गांव में जैसे ही फैली तो लोग दूर दूर से सांप के दर्शन करने आने लगे। सांप की एक झलक पाने तो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब इस घटना से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह पूरा मामला नुआन्व प्रखंड के सातोएवती गांव में सातों एवती पावर ग्रिड के ठीक सामने सड़क किनारे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो यहां सांप ने मिट्टी के अंदर एक बड़ा बिल बना रखा है। यह सांप रोज करीब 12 बजे बाहर निकलता है और लोगों को दर्शन देता है।

सांप के बाहर निकलने पर लोग उसकी पूजा अर्चना करते हैं, उसे चढ़ाव चढ़ाते हैं और दूध भी देते हैं। बताया जा रहा है कि सांप पिछले एक हफ्ते से प्रतिदिन बाहर निकल रहा है। इस नाग देवता ने अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

लोग सांप के आने पर उसके सामने अगरबत्ती लगाते हैं। वहीं महिलाएं सांप के बिल के बाहर भजन कीर्तन करती हैं। इतना ही कई लोग तो सांप को छूकर प्रणाम भी करते हैं। वहीं कुछ को सांप के फन के ऊपर दूध गिराते हुए भी देखा गया है।

इस चमत्कारी घटना को देखने के लिए लोग 50 से 60 किलोमीटर दूर से दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। अब यहां के इलाके के आसपास एक तरह से मेले जैसा माहोल बन गया है। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

इसे लेकर सोशल मीडिया दो गुटों में बट गया है। एक पक्ष का कहना है कि इस तरह सांपों की पूजा पाठ करने में कोई बुराई नहीं है। तो वहीं दूसरा पक्ष कहता है कि सांप को ऐसे परेशान करना ठीक बात नहीं है। यदि गलती से सांप ने किसी को डंस लिया तो जान भी जा सकती है।

सभी लोगों की इसे लेकर अपनी अपनी राय है। वैसे आप लोगों का इस मामले पर क्या कहना है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button