राशिफल

साल 2021 में मंगल के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जाने आप पर कैसा होगा असर

ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल साहस, आत्मविश्वास और शक्ति के कारक ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार मंगल अगर कुंडली में राजयोग में रहें तो जातक को बेहद कम उम्र में ही सफलता मिलने लगती है। वहीं अगर मंगल की दशा कुंडली में ठीक ना हो तो जातक को बेहद गंभीर परिणाम देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि मंगल ग्रह साल 2021 में एक या दो बार नहीं बल्कि 7 बार अपनी दशा बदलेंगे। ऐसे में इसके अच्छे बुरे परिणाम सभी जातकों पर देखने को मिलेंगे। बहरहाल, आगामी 22 फरवरी को मंगल 2021 में पहली बार गोचर करने वाले हैं। इसके बाद 2 जून, 20 जुलाई, 6 सितंबर, 22 अक्टूबर और 5 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। तो आइए आपको बता दें कि 2021 में मंगल की बदलती चाल का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है…

मेष राशि

मंगल गोचर के अनुसार इस राशि के नौकरी पेशा जातक काफी तरक्की करेंगे। करियर में आप नई बुलंदियों को छुएंगे। गोचर काल में आप सभी कार्यों को बेहद तीव्रता से करना पसंद करेंगे। अपनी बातों को स्पष्ट और मजबूत होकर रखेंगे। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखेंगे तो लाभ होगा।

वृषभ राशि

इस साल आपके भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही आपको कड़ी मेहनत का फल भी मिलेगा। जो जातक विवाहित हैं, वो अपने पार्टनर संग कुछ अच्छा समय बिताने बाहर जा सकते हैं। मंगल के शुभ प्रभाव से इस राशि के प्रेमी जातकों के लिए ये साल काफी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

मंगल के गोचर का असर इस राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा। आप कई कार्य योजनाओं की शुरूआत करेंगे, मगर आपका कोई भी कार्य अंजाम तक नहीं पहुंचेगा। वैसे आप चीजों को परखने में माहिर होंगे, जिससे आपको काम के मोर्चे पर मदद मिलेगी। परिवार वालों संग कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि

साल 2021 में होने वाले मंगल के 7 गोचर इस राशि के जातकों के लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगें। जीवन में अलग अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई खतरा होता है तो आप उसकी सहायता के लिए आगे आएंगे।

सिंह राशि

मंगल के गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाले हैं। आपको मंगल और सूर्य दोनों की उर्जा मिलेगी। यानी आप इस दौरान गतिशील रहेंगे। व्यापार में सक्रिय लोग काफी उन्नति करेंगे। सिंह राशि के जातक इस साल बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

कन्या राशि

मंगल गोचर 2021  के दौरान आप इस साल पूरे लगन के साथ काम करेंगे और शॉर्टकट लेने के बारे में नहीं सोचेंगे। इस साल आप पूरी योजना के साथ कार्य करेंगे, जिसका आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला राशि

इस साल आप दान पुण्य के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। इससे आपके मन को खुशी और शांति दोनों मिलेगी। हालांकि भौतिक सुख सुविधाओं में आपके खर्च बढ़ेंगे। ऐसे में आपको वित्तिय मामलों में सोच समझकर फैसला लेने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

मंगल गोचर 2021 के अनुसार आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी और वे लोग भी आपसे आकर्षित होंगे जो आपसे वैर रखते हैं। आप पूरी तरह जिज्ञासा से भरे रहेंगे और हर चीज को गहराई से जानने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि

मंगल गोचर 2021 के अनुसार इस साल आपके नए नए दोस्त बनेंगे। साथ ही आप अपने दोस्तों के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। हालांकि आपको अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।  इस साल आपका फोकस पूरी तरह से अपने काम पर रहेगा।

मकर राशि

इस साल आप पूरी तरह से विनम्र बने रहेंगे, जो आपके प्रियजनों को अच्छा लगेगा। इस समय आपके पास मजबूत इच्छाशक्ति होगी, जिससे आपको आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति होगी। पेशेवर जीवन में आप पूरी रणनीति के साथ कार्य करेंगे।

कुंभ राशि

मंगल गोचर 2021 के अनुसार आप इस साल प्रगितिशील बनेंगे। आपको कोई नियंत्रित करने की कोशिश करेगा तो आप विद्रोही हो जाएंगे। इस पूरे साल आप उर्जा के साथ कार्य करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा।

मीन राशि

आप अपने प्रियजनों के प्रति स्नेही और सहयोगी बनेंगे। तनाव और दबाव को दूर करने के लिए आप कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे। गुस्से से नहीं बल्कि धैर्य से काम करेंगे तो फायदा होगा। इस समय आपका झुकाव संगीत के साथ साथ कला के प्रति भी बढ़ेगा।

Back to top button