अध्यात्म

शनिदेव 2.5 सालों तक रहेंगे मकर राशि में विराजमान, इन 7 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

22 जनवरी, 2021 को शनि अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं और धनु से मकर राशि में आ चुके हैं। इस राशि में शनिदेव 2.5 सालों तक बनें रहेंगे। यानी शनि का अगला राशि परिवर्तन साल 2022 में होगा। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है और मकर राशि में प्रवेश करने के बाद शनि ग्रह का असर हर राशि पर पड़ने वाला है। ये प्रभाव साल 2022 तक बना रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार साल 2021 में शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 7 राशियों पर शुभ असर पड़ेगा। ये राशियां कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन है। जबकि साल 2021 में मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। वहीं मेष, वृष और कक्र वालों पर इस परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।

जानें फरवरी महीने में कैस रहेगा आपका राशिफल –

मेष राशि

फरवरी महीना इस राशि के लिए उत्तम रहने वाला है। शनि देव के मकर राशि में आने से मेष राशि के जातकों का भाग्य खुल जाएगा। इस राशि के जातकों को हर कार्य में तरक्की मिलेगी। उपहार की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ संबंध ओर बेहतर हो जाएंगे। हालांकि सेहत पर थोड़ा बुरा असर पड़ सकता है।

वृष राशि

इस राशि के जातकों को फरवरी महीने में शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ में ही कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार भी आएगा। प्रेम संबंध अच्छे होंगे और जीवनसाथी को भी उत्तम फल मिलेगा।

मिथुन  राशि

फरवरी महीने में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक से खर्च बढ़ सकता हैं। वाहन के रखरखाव पर भी खर्च आ सकता है। कोई भी फैसला केवल सोच समझ कर ही लें तो बेहतर होगा।

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन में खुशियां बनीं रहेंगी, हालांकि कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। किसी से भी लड़ाई करने से बचें और क्रोध में आकर कोई भी फैसला  न लें। क्रोध में लिया गया कोई भी फैसला आपके लिए हानिकार साबित होता।

सिंह राशि

शनि के इस परिवर्तन से सिंह राशि वालों पर बुरा असर देखने को मिलेगा। मन अशांत रहेगा, आत्मविश्वास में कमी आएगी। हालांकि कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है और वाहन सुख भी मिलेगा। बस धैर्यशीलता से कम लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। मन चाहिए चीज भी हासिल हो जाएगी। 21 फरवरी से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि 28 फरवरी के बाद से अपनी सेहत का भी खासा ख्याल रखें।

तुला  राशि

तुला राशि के लोगों का मन फरवरी महीने में अशांत रहे सकता है। कार्य स्थल से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर लिए गए फैसले ही कामयाब होंगे। किसी भी चीज के लिए जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि

मन में अशांति बनीं रहेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन रहा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बस परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। शनि ग्रह के कारण जीवनसाथी के जीवन पर समस्या आ सकती है।

धनु राशि

आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। 13 फरवरी के बाद किसी से भी लड़ाई करने से बचें। धन स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी और  कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 22 फरवरी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि

आत्मविश्वास बना रहेगा। धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। 13 फरवरी के बाद मानसिक शांति रहेगी। पिता से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। आय में वृद्धि भी होगी।

कुंभ राशि

कुभ राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। मन चाहिए चीज भी हासिल हो जाएगी। 21 फरवरी से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि 28 फरवरी के बाद से अपनी सेहत का भी खासा ख्याल रखें।

मीन राशि

पारिवारिक जीवन में परेशानी देखने को मिल सकती हैं। 13 फरवरी से खर्चों में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग भी बन रहा।

Back to top button