बॉलीवुड

रणबीर कपूर को छोड़कर इस शख्स के साथ डेट पर गईं आलिया भट्ट, वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल के नाम से मशहूर आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं, जिनके साथ आलिया की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इतना ही नहीं, इन तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वो रणबीर कपूर को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि किसी दूसरे के साथ डिनर डेट पर स्पॉट होने की वजह से चर्चा में हैं। जी हां, आलिया भट्ट की ये फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो रणबीर के बजाए किसी दूसरे शख्स के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में, इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो पोस्ट की, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि, इस फोटो में आलिया भट्ट बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर रणबीर को छोड़कर आलिया किसके साथ डिनर डेट पर गई हैं?

इस शख्स के साथ डेट पर गईं आलिया भट्ट…

आलिया भट्ट ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में डिनर डेट लिखा। इस फोटो के कैप्शन को देखते ही यूजर्स को लगा कि वे रणबीर कपूर के साथ गई हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आलिया भट्ट डिनर डेट पर अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ गई थी। बता दें कि दोनों बहने अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliabhatt143.ig)


फिल्म स्टू़डेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत करने वाली आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैंस के लिए फोटोज़ और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए आलिया से सवाल-जवाब सेशन आयोजित किया था। इस सेशन में उन्होंने अपने निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे।

बताते चलें कि आलिया भट्ट ने इस सेशन में रणबीर कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चुप्पी तोड़ी थी। हालांकि, उन्होंने साफ तौर से रणबीर कपूर का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारो में ही उन्होंने अपने दिल की बात कही दी। दरअसल, आलिया ने कहा कि उन्हें 8 नंबर से प्यार है। बता दें कि 8 नंबर रणबीर कपूर का पसंदीदा नंबर है।

रणबीर कपूर और आलिया की शादी का है इंतजार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को अब इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। दोनों के फैंस चाहते हैं कि जल्दी ही इनकी शादी हो। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी सोशल मीडया पर काफी पॉपुलर है। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे के साथ बहुत क्यूट लगते हैं।

खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2021 के आखिरी में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि, इनकी शादी की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बता दें कि दोनों के रिश्ते को परिजनों की अनुमति भी मिल चुकी है। साथ ही ऋषि कपूर का भी आशीर्वाद इन्हें मिल चुका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट अक्सर रणबीर कपूर की फैमिली के साथ नजर आती हैं। हाल ही में, वे कपूर परिवार के साथ नजर आई थी, जिसकी वजह से शादी की अटकलों का बाजार गरम हो गया था। बता दें कि जब ऋषि कपूर का देहांत हुआ था, तो आलिया भट्ट रणबीर कपूर की हिम्मत बढ़ाती हुई भी नजर आई थी।

Back to top button