बॉलीवुड

29 साल की हुई नोरा फतेही, जेब में 5000 रुपए लेकर आई थी भारत, ऐसे बनी करोड़पति

बॉलीवुड में वैसे तो कई डांसर्स मौजूद हैं, लेकिन इनमे से सिर्फ कुछ ही ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ जाते हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी इनमें से एक हैं। कहने को तो नोरा एक मॉडल और एक्टर हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान अपनी डांस स्किल्स की वजह से ही मिली है। आज यानि 6 फरवरी को नोरा अपना 29वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बनाते जा रहे हैं।

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में ‘रोर’ फिल्म से की थी। इसके बाद वे कुछ गिनी चुनी तेलुगू फिल्मों में नजर आई। हालांकि भारत के घर घर उन्हें पहचान ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 9) के सीज़न 9 में आने के बाद ही मिली। इस शो ने उन्हें फेमस कर दिया।

बिग बॉस के बाद नोरा को एक डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में देखा गया। इसमें उन्होंने अपनी कमाल की डांस की अदा दिखाकर सबका दिल जीत लिया। आप में से बहुत सो को यह बात नहीं पता होगी कि नोरा सिर्फ एक अच्छी डांसर ही नहीं बल्कि मार्शियल आर्ट्स में माहिर खिलाड़ी भी हैं। यही वजह है कि डांस में उनके शरीर का लचीलापन कमाल का है। नोरा को क्रिकेट से बहुत प्रेम है। सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह उनके फेवरेट क्रिकेटर्स हैं।

नोरा आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। वे जब कनाडा से भारत आई थी तो उनकी जेब में सिर्फ 5000 रुपए थे। ऐसे में उन्होंने कॉफी शॉप में काम करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वे टेलीकॉलर की नौकरी भी कर चुकी हैं। इस जॉब में वे लोगों को लॉटरी टिकट बेचा करती थी। नोरा ने ये नौकरी 6 महीने की थी। इसके बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


आज नोरा इतनी सफल हो गई हैं कि उनके पास काम की कमी नहीं है। कभी वे खुद डांस रियल्टी शो में कंटेस्टेंट हुआ करती थी लेकिन अब जज का रोल करती हैं। नोरा को आखिरी बार ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ में देखा गया था। वे जल्द ही अजय देवगन के साथ ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


हाल ही में उनका नया गाना ‘छोड़ देंगे’ भी रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस का यह म्यूजिक वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी नोरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

Back to top button