बॉलीवुड

सुपरस्टार बनने से पहले सेल्स गर्ल थी नोरा फतेही, ऐसे बनी करोड़ों दिल की धड़कन

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस डांसर यानी नोरा फतेही आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जी हां, उनका जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था। उनका जन्म भले ही कनाडा में हुआ हो, मगर वो अब तक कई देशों में रह चुकी हैं। बताया जाता है कि उनका बचपन काफी तंगहाली में गुजरा है।

नोरा भले ही आज इंडस्ट्री की सबसे जानी मानी डांसर हैं मगर उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक सेल्स गर्ल के रूप में की थी। इसके बाद वो टेली मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव बनीं फिर फिल्मों में नजर आईं। नोरा के करियर की कहानी काफी दिलचस्प रही है। आइए जानते हैं, नोरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

ऐसी है दिलबर गर्ल के स्ट्रगल की कहानी…

बॉलीवुड में दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर नोरा के डांस के दीवाने बच्चों से लेकर बूढों तक सभी शामिल हैं। वैसे नोरा ने न सिर्फ आइटम सॉन्ग किए हैं बल्कि वो रिएलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर काफी कठिन और दिलचस्प रही है।

बताया जाता है कि नोरा फतेही जब कनाडा से भारत आई थीं, तो वो महज 5000 रूपए लेकर आई थीं। लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत की और आज इंडस्ट्री की एक जानी मानी शख्सियत बन चुकी हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले नोरा, कनाडा में डांसर और मॉडल रही थीं। उन्होंने 2014 में फिल्म रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन से करियर की शुरूआत करने के बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया। इसमें बाहुबली, स्ट्रीट डांसर 3 और किक 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

मालूम हो कि नोरा बिग बॉस के 9वें सीजन का खिताब भी जीत चुकी हैं। इस रिएलिटी शो में भाग लेने के बाद नोरा की प्रसिद्धि काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद साल 2016 में नोरा ने झलक दिखाला जा में पार्टिसिपेट किया और अपने डांसिंग टैलेंट से सभी को परिचित कराया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोरा फतेही न सिर्फ एक बेहतरीन डांसर हैं बल्कि मार्शल आर्ट में भी निपुण हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नोरा फतेही, दिशा पाटनी की डांस टीचर रह चुकी हैं। इसके अलावा वो लैग्वेंज एक्सपर्ट भी हैं। उन्हें हिंदी के अलावा इंग्लिश, फेंच और अरबी भी आती है।

नोरा फतेही की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में उन्हें कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी देखा जा चुका है। आपको बता दें कि नोरा फतेही क्रिकेट की भी फैन हैं। सचिन और युवराज उनके फेवरेट खिलाड़ी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा का म्यूजिक वीडियो छोड़ देंगे हाल ही में रिलीज हुआ है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। इससे पहले उनका गाना नाच मेरी रानी रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ गुरू रंधावा नजर आए थे और इस गाने ने सोशल मीडिया में धमाल मचाया था। इसके अलावा नोरा आने वाले दिनों में फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखेंगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोरा एक्टिंग और डांसिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बता दें कि नोरा के लाखों की संख्या में फैंस मौजूद हैं।

Back to top button