बॉलीवुड

ऐश्वर्या के खातिर इस एक्ट्रेस को धोखा दे चुके हैं अभिषेक बच्चन, बुरी तरह तोड़ा था दिल

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के मेड फॉर इच अदर कपल कहलाते हैं। यही नहीं इस कपल को मेड इन हेवन भी कहा जाता है। जी हां, अभिषेक-ऐश्वर्या के केमेस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। ऐसे में इनसे जुड़े किस्से कहानियां अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

बॉलीवुड के सबसे जाने माने परिवार यानी बच्चन परिवार की बहु बनकर ऐश्वर्या खूब इठलाती हैं, तो वहीं बच्चन परिवार की बात करें तो एक विश्व सुंदरी को बहु बनाना उनके लिए किसी सौभग्य से कम नहीं रहा है। ऐश्वर्या बच्चन परिवार की हर कसौटी पर खरी उतरी हैं। यही वजह है कि बच्चन परिवार का एक एक सदस्य ऐश्वर्या से प्यार करता है।

खैर, ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहु बनने से पहले सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और उसके बाद उनकी नजदीकियां विवेक ओबरॉय संग बढ़ गई थी। इसके बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक की एंट्री हुई। वहीं अभिषेक भी ऐश्वर्या से शादी करने से पहले एक खूबसूरत हसीना दीपानिता शर्मा संग इश्क लड़ा चुके हैं।

ऐश्वर्या की खातिर दीपानिता को ऐसे दिया था धोखा…

दरअसल अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की खातिर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपानिता शर्मा को धोखा दिया था। दीपानिता के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 1998 में हुए मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप-5 में जगह बनाई थी और यहीं से वो लाइमलाइट में आईं।

खैर दीपानिता और अभिषेक की पहली मुलाकात एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने करवाई थी। सोनाली बेंद्रे, अभिषेक के बचपन के दोस्त गोल्डी बहल की पत्नी हैं  इस वजह से अभिषेक उन्हें भाभी बुलाते हैं। वैसे दीपानिता से मुलाकात के बाद अभिषेक का दिल उनके लिए धड़कने लगा था। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन दीपानिता के खूबसूरती के कायल हो गए थे।

एक तरफ जहां अभिषेक लगातार दीपानिता को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे तो वहीं दीपानिता किसी भी बॉलीवुड अभिनेता संग रिश्ते जोड़ने की इच्छुक नहीं थी। हालांकि अभिषेक के चार्मिंग लुक पर दीपानिता फिदा हो गई थीं और दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। बताया जाता है कि दोनों ने करीब 10 महीनों तक डेट किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक के साथ रिलेशनशिप के दौरान ही दीपानिता के कई दोस्तों ने उन्हें बताया था कि अभिषेक उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसमें बिपाशा बसु भी शामिल थीं, जो मॉडलिंग के दौरान दीपानिता की बेहद करीबी दोस्त थीं।

बिपाशा ने कई दफा दीपानिता को समझाया मगर वो मानने को तैयार ही नहीं हुई, इसके बाद हुआ वही जिसका डर सभी को था। जी हां, अभिषेक और दीपानिता की लव स्टोरी का बेहद दर्दनाक अंत हुआ। दरअसल दीपानिता, अभिषेक का जन्मदिन सेलिब्रेट करना चाह रही थीं लेकिन अभिषेक उन्हें  बहाना बनाकर बार बार टाल रहे थे।

इसके बाद 5 फरवरी की रात अभिषेक ने अपनी बर्थडे पार्टी आयोजित की और इस महफिल में सबसे स्पेशल गेस्ट बनकर ऐश्वर्या राय पहुंची। ये बात सुनकर दीपानिता के पैरों तले जमीन ही खिसक गई और तब उन्हें भरोसा हुआ कि अभिषेक ने प्यार में धोखा दिया है।

हालांकि अब दीपानिता उस गम को भुलाकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में दिलशेर सिंह अटवाल संग शादी रचाई और अब वो अपने पति के साथ शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं। वहीं अभिषेक ने भी साल 2007 में ऐश्वर्या राय संग शादी कर ली।

Back to top button