अध्यात्म

ये पांच ग्रह बना रहे हैं ब्रह्मांड में पंचग्रही योग, इन 4 राशि के जातकों की खुल जाएगी किस्मत

ब्रह्मांड में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है और इस योग का असर हर राशि पर पड़ने वाला है। दरअसल सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि जैसे ग्रह एक साथ मकर राशि में गोचर करने वाले हैं और इस गोचर से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जो कि 12 फरवरी तक रहेगा। इस योग से आपकी राशि पर क्या असर दिखने को मिलेगा ये हम आपको विस्तार में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि

पंचग्रही योग मेष राशि के लिए उत्तम साबित होगा। इस राशि के लोगों के लिए नए मार्ग खुलेंगे और परिवार के लोगों के साथ रिश्ते ओर मजबूत होंगे। मकान वाहन के खरीदने का योग भी बन रहा है, साथ में ही नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति भी हो सकती है।

वृषभ राशि

पंचग्रही योग का असर इस राशि के लोगों पर मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। जिन लोगों ने विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन किया है वो स्वीकार हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि

पंचग्रही योग के कारण अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलेगे। मानसिक रूप से परेशान होगी। कई मामलों में जीत हासिल होगी। मिथुन राशि के लोग शत्रुओं से बचकर रहें, शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

कर्क राशि

कार्य-व्यापार के लिए ये योग अच्छा साबित होगा। लेकिन विवाह से संबंधित कार्यों में परेशानी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले आपके हित में आ सकता है। कई कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन इन कार्यों को गुप्त ही रखें।

सिंह राशि

पंचग्रही योग का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। शत्रु को हार मिलेगी। कई मामलों में भी सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा असर पड़ सकता है। इस राशि के लोग धन उधार के रूप में देने से बचें।

कन्या राशि

पंचग्रही योग विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता के लिए काफी अच्छा साबित होगा। व्यापारियों के लिए भी ये अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।

तुला राशि

ये योग तुला राशि के चतुर्थभाव में बना हुआ। इस योग के कारण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि से पराक्रम भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। कई क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी। लेकिन परिवार के लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। सोच समझ कर फैसला लें।

धनु राशि

राशि से धनभाव में ये योग बना है। किसी कारण से पारिवार के साथ लड़ाई हो सकती है और मानसिक अशांति हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में जीत होगी और धन की वापसी होगी।

मकर राशि

सोच समझकर फैसले लें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता के लिए ये समय उत्तम है। लेकिन धैर्य के साथ अपने कार्य संपन्न करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए सावधान रहें।

कुंभ राशि

भागदौड़ और खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। कर्ज के लेन-देन से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले में न पड़े। जीवन साथई के साथ सोच समझकर बात करें।

मीन राशि

धन के नए मार्ग खुलेंगे।  व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, नए इस अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में सोच समझकर फैसला लें तो ज्यादा बेहतर होगा।

Back to top button