समाचार

मसाज पार्लर की आड़ में लड़कियां करती थी मर्दों संग गंदा काम, पुलिस ने रेड मारी तो दिखा ऐसा नजारा

भारत में आए दिन सेक्स रैकेट का खुलासा होता रहता है। इसे लेकर कई कड़े नियम कायदें पहले से बने हुए हैं लेकिन फिर भी लोग फ्लैट, स्पा सेंटर (Spa Center) इत्यादि की आड़ में इसे चोरी छिपे चलाते हैं। अब हाल ही में स्पा सेंटर के अंदर चल रहे इस सेक्स रैकेट को ही ले लीजिए।

दरअसल सेक्टर-18 स्थित वेव मॉल (Wave Mall) के आनंदा स्पा सेंटर (Spa Center) में चोरी छिपे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का धंधा चल रहा था। पुलिस को यहां की कई बार शिकायतें मिल चुकी थी। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इस स्पा सेंटर में आपत्तिजनक चीजें हो रही हैं।

शक के आधार पर नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक विशेष पुलिस टीम गठित की और बुधवार रात आनंदा स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस को इस धंधे में लिप्त 28 युवक युवतियाँ मिले। इनमें से 6 लड़के और बाकी लड़कियां थी। स्पा सेंटर का संचालक भी पुलिस रेड में पकड़ा गया।

पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली है। इसमें नशीली दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामान शामिल हैं। जब पुलिस ने इस केस की गहराई से जांच की तो पता चला कि देह व्यापार के लिए स्पा सेंटर में दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाई जाती थी।

यहां आने वाली लड़कियां जिस्म के सौदे के बदले एक ग्राहक से 5 से 6 हजार रुपये लेती थी। इस तरह वे एक ही दिन में हजारों का बिजनेस कर लेती थी।

जीबी नगर के डीसीपी पुलिस कमिश्नरेट बताते हैं कि हमे बहुत समय से वेश्यावृत्ति की शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में हमने इस स्पा सेंटर में रेड मार दी। इस सेंटर से बरामद की गई लड़कियों को रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा जाएगा। वहीं ग्राहकों और स्पा मालिकों पर PITA के अंतर्गत एक्शन लिया जाएगा।

इस तरह के स्पा सेंटर समाज के नाम पर धब्बा है। इन्हें जल्द से जल्द मिटाना चाहिए। इनमें काम करने वाली अधिकतर लड़कियों को बहुत बुरी तरह से ट्रीट किया जाता है। कई बार तो देव व्यापार में धकेली गई लड़कियों को किडनेप कर के भी लाया जाता है। इसमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल होती है।

वहीं कुछ लड़कियां मजबूरी के चलते जिस्म बेचने पर मजबूर हो जाती है। ऐसी लड़कियों की मदद के लिए कई एनजीओ आगे भी आते हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपके आसपास के एरिया में ऐसा कोई धंधा चलता है? यदि हां तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Back to top button