राशिफल

Rashifal 5 February: आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन 3 राशियों के सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी

हम आपको शुक्रवार 5 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके धन-यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको परिश्रम ज्यादा रह सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। सगे-संबंधियों से आपसी विवाद बढ़ सकता है। घर में किसी नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। संतान पक्ष से आनंद प्राप्त होगा। लव लाइफ में भरपूर रोमांच रहेगा। नौकरी में किसी कामकाज को लेकर आप बहुत ज्यादा परेशान रह सकते है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों की रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप संतोषजनक प्रदर्शन कर सकते हैं। अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से आप आनंदित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखकर आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों की लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी। साझेदारी वाले काम में आर्थिक उन्नति की संभावना है। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। इस समय अपनों के साथ का पूरा मजा लें लेकिन साथ ही अपने काम को भी समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यों में संलग्न होने से सुयश मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, धन अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपकी कार्य योजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक दिन होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज व्यापार में विस्तार होगा। पिता से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। धन का निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। कई लोगों की निगाहें आप पर हो सकती हैं, लिहाजा अपने काम और बोलने के तरीकों पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को आज कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा, सफलता प्राप्त करेंगे। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग है। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपसे जुड़ा कोई व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है और आपकी मदद भी कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वालों के कार्यस्थल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बन रहे हैं। सगे-संबंधी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से आप प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। पारिवारिक जीवन में संभलकर बोलें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कंप्यूटर और प्रबंधन से जुड़े छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले आज किसी भी विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। एक साथ कई विषयों पर आपका मन भागेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना है। काम की प्राथमिकता तय कीजिए इससे सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अकस्मात आपके काम में बड़े अवरोध देखने मिल सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका काम दरकिनार हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। छोटे भाई-बहनों एवं सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा तथा आपके रिश्ते में मधुरता भी आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके जीवनसाथी को समय की कमी की शिकायत हो सकती है लेकिन चीजें जल्द ही पटरी पर आ जाएंगी। आप अपने प्रभाव और बुद्धि से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। यात्रा मंगलकारी रहेगी। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानी हो सकती है, संयम से काम लें। आज आपके प्रयासों से यश में वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है लेकिन प्रेमी पर दबाव बनाने से बचें। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर आएगा।

आपने Rashifal 5 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बाल खोलते हैं लड़कियों के राज, जाने छोटे या लंबे बाल वाली लड़कियों में कौन है अधिक भाग्यशाली

Back to top button