अध्यात्म

भोले और भावुक होते हैं R नाम वाले व्यक्ति, दूसरे लोग उठाते हैं इनका फायदा, जाने इनकी खूबीयां

व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य कैसा होगा यह काफी हद तक उसके नाम के पहले अक्षर पर भी निर्भर करता है। खासकर अंक ज्योतिष इस बारे में बहुत कुछ बता देता है। ऐसे में आज हम आपको R अक्षर वाले लोगों का स्वभाव बताने जा रहे हैं।

1. R नाम वाले लोग बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। न्यूमरोलॉजी में R अक्षर को अंक 9 के समान माना गया है। ऐसा अंक सहिष्णुता, बुद्धि और मानवता का प्रतीक होता है।

2. ये लोग आदर्शवादी होते हैं। इनके अंदर दिमाग बहुत होता है। इनका दिल भी बड़ा होता है। ये हर किसी की मदद को रेडी रहते हैं। इन्हें अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से खासा लगाव रहता है। ये सबका अच्छे से ख्याल रखते हैं।

3. ये लोग रचनात्मक व्यक्तित्व वाले होते हैं। कला और संस्कृति में इनकी अच्छी खासी दिलचस्पी होती है। इस क्षेत्र में ये अच्छा करियर भी बना सकते हैं।

4. ये हमेशा दूसरों की भलाई के लिए काम करना पसंद करते हैं। इनकी यह सोच लोगों को बहुत पसंद आती है। लोग इनसे प्रेरित भी होते हैं।

5. ये जो भी कार्य करते हैं उसकी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। इनका किया काम दूर से ही चमकता है। ये दूसरों से हटकर और अपने अलग अंदाज में कार्य को अंजाम देना पसंद करते हैं।

6. ये महंगी और आकर्षक चीजें पसंद करते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल जीना अच्छा लगता है। इन्हें दूरों की खूबसूरती बहुत लुभाती है। इन्हें सुंदरता की अच्छी परख होती है।

7. ये किसी को भी परेशानी में नहीं देख सकते हैं। इन्हें दूसरों पर दया करना अच्छा लगता है। जब भी कोई जरूरतमन्द मुसीबत में होता है तो यह उनकी सहायता करते हैं।

8. ये बड़े भावुक होते हैं। सुख और दुख में हद से ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। ये भोले भी होते हैं। इनके दयालु नेचर का कई लोग गलत फायदा उठाते हैं।

9. ये लोग बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। यह इनकी पर्सनालिटी का एक नेगेटिव पहलू होता है। ये लाइफ में जल्दी टेंशन भी ले लेते हैं। इतना ही नहीं दूसरों की समस्या को सुलझाने के चक्कर में खुद भी तनाव में रहते हैं।

10. ये एनर्जी और जोश से भरे होते हैं। जब भी कोई काम करते हैं तो पूरे उत्साह के साथ करते हैं। इन्हें मेहनत से डर नहीं लगता है। ये आलस नहीं करते हैं। इन्हें अपनी करनी यानि मेहनत पर पूर्ण विश्वास होता है। ये भाग्य के भरोसे नहीं बैठे रहते हैं।

Back to top button