चुटकुले

मज़ेदार जोक्स- एक दिन सर ने एक बच्चे से पूछा- स्कूल क्या है….?? बहुत ही शानदार जवाब मिला

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

एक आदमी की कोई संतान नहीं थी…..

उसने खूब मन्नते मांगी…..

नंगे पैर तीर्थ यात्रा पर गया… भूमि पर सोया….

सारे देवी देवताओं के दर्शन किए….

बहुत दिनों तक उपवास किया और….

अंत में कठिन निर्जला व्रत आरंभ कर दिया तब….

भगवान खुद प्रकट हुए और हाथ जोड़कर बड़े दीन भाव से बोले-

पहले शादी तो कर ले…..!!

Joke-2

मास्टरजी- ये बताओ कौन ज्यादा गुस्सा करता है…..?

लड़का या लड़की….?

पप्पू- जाहिर सी बात है… लड़की….!

मास्टरजी- वो कैसे….? साबित करो….

पप्पू- देखो वो फर्स्ट बेंचवाली पिंकी….

मुझे किस करेगी तो मैं गुस्सा नहीं करूँगा….

लेकिन मैं पिंकी को किस करूँगा तो….

पिंकी जरूर गुस्सा हो जायेगी….!!

Joke-3

Joke-4

कितनी अजीब दुनिया हैं….

जहाँ औरतें दूसरी औरतों की….

शिकायते करते नहीं थकतीं….

जबकि पुरूष दूसरी औरतों….

की तारीफ करते नहीँ थकते….!

पुरुष सच में महान हैं….!!

Joke-5

सास- मैंने कितनी बार कहा है बहू की…..

बिंदी लगा कर बाहर जाया करो….!

बहू- पर जींस-टॉप पर बिंदी कौन लगाता है माँ जी….?

सास ने नहले पर दहला मार कर बोली-

मैंने कब कहा कि जींस पर लगा…..

माथे पर लगा कर…. बहु रानी….!!

Joke-6

संता- शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे…

लिखे चि. और सौ. का क्या मतलब होता है…?

बंता- पता नहीं, तू ही बता दे…?

संता- इसका मतलब होता है कि…..

शादी के बाद जब पत्नी उसे ‘सौ’ सुनाएगी तब…..

पति ‘चि’ भी नहीं करेगा…!!

Joke-7

कुछ अमीरों की चर्चा…..

किसी ने कहा मेरा बाथरूम 10 लाख का है तो….

किसी ने कहा 20 लाख का है… तो किसी ने कहा 50 लाख का….

और जब यही बात एक गांव के आदमी से पूछी गई तो….

उसने बताया कि मैं जहां सुबह लोटा लेकर जाता हूं…..

उस खेत की कीमत 7 करोड़ है और….

ऐसे बाथरूम तो हम रोज बदल देते हैं…..!!

Joke-8

इसे कहते हैं स्मार्ट पति…..

पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था….

पत्नी- मैं पूरा घर संभालती हूं….

किचन संभालती हूं….

बच्चों को संभालती हूं….

तुम क्या करते हो….?

पति- मैं खुद को संभालता हूं….

तुम्हारी नशीली आंखें देखकर….

पत्नी- आप भी ना…. चलो….

क्या बनाऊं…. आपकी पसंद का….!!

Joke-9

एक पार्टी में चूहे ने चार पैग लगा लिए….

बिल्ली- आज पार्टी ना होती तो मैं तुझे खा जाती…..!

चूहा- चल रवाना हो जा…. नहीं तो….

लोग कहेंगे कि दारू पीकर औरत को पीट दिया…..!!

एक दिन सर ने एक बच्चे से पूछा-

स्कूल क्या है….??

बहुत ही शानदार जवाब मिला…..

स्कूल वो जगह है…..

जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है और….

हमें कुटा जाता है….!!

Back to top button