समाचार

दीप सिद्धू पर दिल्‍ली पुलिस ने कसा शिकंजा, पता बताने वाले को 1 लाख का इनाम देने की कि घोषणा

लाल किले पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू पर 1 लाख का इनाम रखा है। जबकि अन्य तीन लोगों जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। ये चारों लोग 26 जनवरी से फरार हैं और इनकी तलाश तभी से दिल्ली पुलिस कर रही हैं। इन चारों लोगों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापे भी मारे जा रहे हैं। लेकिन इनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। जिसके चलते पुलिस ने अब इन चारों के ऊपर इनाम की घोषणा की है।

बिहार में होने की मिली थी सूचना

लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू के बिहार में होने की सूचना पुलिस को मिली है। दिल्ली पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है और दिल्ली पुलिस की टीम बिहार रवाना भी हो गई है। वहीं कुछ दिनों पहले दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई भी पेश की थी। जिसमें इसने खुद को बेकसूर बताया था। साथ में ही बिहारी प्रवासियों को पंजाबियों की तुलना में बेहतर बताया था।

गौरतलब है कि इन सभी आरोपियों पर किसानों को भड़काने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इन सभी आरोपियों ने 25 जनवरी की रात को भड़काऊ भाषण दिया था। जिसके कारण अगले दिन गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली ट्रैक्टर रैली उग्र हो गई थी। इस रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों ने दिल्ली की सड़कों पर खूब हंगामा किया था और दिल्ली पुलिस के जवानों को पीटा भी थी। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने लाल किले की प्राचीर पर जाकर निशान साहिब का झंडा भी फहरा दिया था।

26 जनवरी की हिंसा के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में कुल 44 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। मामले के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों का आरोप लगाया है। ये केस दर्ज होने के बाद से ही ये फरार है।

Back to top button