विशेष

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपनी मँगेतर संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने हाल ही में अपनी मंगेतर रिनी संग सात फेरे लिए हैं। जयदेव और रिनी के शादी का कार्यक्रम बीते मंगलवार को गुजरात के आनंद शहर में हुआ।

हालांकि अपनी शादी की खबर को जयदेव और रिनी दोनों ने ही मीडिया की नजरों से छिपाकर रखा। इतना ही नहीं इन्होंने अपने पूरे शादी के फंक्शन को भी प्राइवेट रखा। लिहाजा दोनों के परिवार के करीबी लोग ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaydev Unadkat (@jd_unadkat)


एक तरफ जहां जयदेव उनादकट क्रिकेटर हैं, तो वहीं उनकी पत्नी रिनी पेशे से वकील हैं। दोनों एक दूसरे के साथ पिछले काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 15 मार्च 2020 को सगाई की थी, लेकिन वेडिंग डेट्स को सीक्रेट रखा था। खैर, अब सगाई के तकरीबन 11 महीने बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सगाई के महज दो दिन पहले जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र की टीम को रणजी का खिताब जीताया था। बता दें कि जयदेव और रिनी अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। दोनों की केमेस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaydev Unadkat (@jd_unadkat)

बता दें कि शादी के लिए जयदेव और रिनी  की फैमिली पिछले दो दिनों से गुजरात के आनंद शहर में है। शादी से पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसके कुछ वीडियोज उनादकट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फैंस के साथ साझा किए, इसके बाद शादी की कुछ तस्वीरें भी उनादकट ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है।

जयदेव उनादकट भले ही ज्यादा दिनों तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न खेल पाए हों मगर वो आईपीएल के एक स्टार खिलाड़ी हैं। जयदेव उनादकट साल 2010 में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की तारीफ दुनिया के कई क्रिकेटर्स कर चुके हैं।

Back to top button