बॉलीवुड

इन हसीनाओं ने की करोड़पति शख्स से शादी, अब जीती हैं ऐशो आराम की ज़िंदगी

बॉलीवुड की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो खुद तो करोड़पति हैं ही साथ ही इनकी शादी भी करोड़पति शख्स के साथ हुई है। दरअसल ये वो हसीनाएं हैं, जिन्हें पैसों के आगे कुछ भी नहीं दिखता है। भले ही ये एक्ट्रेस फिल्म चुनने के मामले में फेल हो गईं, लेकिन पार्टनर चुनने में इन्होंने कोई गलती नहीं की। जी हां, इन एक्ट्रेस ने बड़ी समझदारी से अरबपति पार्टनर चुना। आइए जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे फिटेस्ट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उन हसीनाओं की लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही हिट रही है। शिल्पा शेट्टी ने उस समय बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी रचाई, जब वो अपने करियर के पीक पर थीं। शादी के बाद शिल्पा फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। हालांकि उनके पति का सालाना 100 मिलियन डॉलर का टर्नओवर है।

टीएमटी ग्लोबल और ग्रुपचो डेवलपर्स जैसे कई बिजनेस वेंचर के साथ साथ राज और शिल्पा ने आईपीएल टीम (राजस्थना रॉयल्स) में भी करोड़ों का इन्वेस्ट किया था। लिहाजा शिल्पा ने राज से शादी के बाद अपनी लाइफ हर तरह से सिक्योर कर लिया है।

सेलिना जेटली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का फिल्मी करियर भले ही फेल रहा हो लेकिन उन्होंने सही समय पर शादी करके अपना फ्यूचर सिक्योर कर लिया। बता दें कि सेलिना ने पीटर हैग से शादी रचाई है, जिनके दुबई और सिंगापुर में कई होटल्स हैं। बता दें कि सेलिना अपने पति पीटर और तीन बच्चों के साथ ऑस्ट्रिया में सेटल हो चुकी हैं।

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की मरदानी के नाम से मशहूर रानी मुखर्जी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। यही नहीं उन्होंने अपना पार्टनर चुनने में भी काफी समझदारी दिखाई और एक अरबपति पार्टनर चुना। रानी ने आदित्य चोपड़ा संग शादी रचाई, जो यशराज प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा वैसे तो खुद करोड़ों के संपत्ति की मालकिन हैं, वहीं उनके पति निक जोनास भी अमेरिका के एक जानी मानी हस्ती हैं। लिहाजा निक और प्रियंका के पास आज अरबों खरबों की संपत्ति है। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक जोनास की कुल संपत्ति लगभग 25 मिलियन डॉलर है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग साल 2018 में शादी रचाई थी। आपको बता दें कि आनंद, शाही एक्सपोर्ट कंपनी के एमडी हैं। यही नहीं वो क्लॉथिंग ब्रांड आने के भी मालिक हैं। बता दें कि सोनम कपूर आने ब्रांड के ही आउटफिट्स पहनती हैं। खैर, सोनम के पति आनंद 3000 करोड़ रूपए के प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। सिद्धार्थ एक अमीर शख्सियत हैं। सिद्धार्थ एक जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ साथ द वॉल्ट डिजनी कंपनी के एमडी भी रह चुके हैं। ऐसे में सिद्धार्थ की कुल संपत्ति 30 अरब रूपए की है।

जूही चावला

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वैसे अब जूही फिल्मों से लगभग गायब हो चुकी हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। खैर, जूही ने मेहता ग्रुप के मालिक जय मेहता संग शादी रचाई। जय मेहता एक एंटरप्रेन्योर भी है। उनका बिजनेस न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है।

Back to top button