बॉलीवुड

पिछला हिस्सा हिलाकर डांस कर रही थी नोरा फतेही, मम्मी ने चप्पल फेंक मार दी, देखें Funny Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी एक्टिंग से ज्यादा डांस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी नोरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर तो उन्हें 2 करोड़ 22 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यहां नोरा अपने निजी वीडियोज़ और फोटोज़ फैंस के साथ साझा करती रहती है। इन दिनों नोरा का एक पुराना वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा डांस कर रही होती है तभी उनकी मम्मी उन्हें चप्पल फेंक मार देती है।

दरअसल यह फनी वीडियो नोरा ने खुद बनाया है। इसमें अपनी मम्मी का रोल भी उन्हीं ने किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा इंटरनेट पर फेमस वैप चैलेंज पूरा कर रही होती है। यह बात उनकी मम्मी को अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में वह नोरा को चप्पल फेंक मार देती है। इसके बाद वह कहती भी हैं कि यहां लोग कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज पूरा करने की पड़ी है।

नोरा का यह विडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक 77 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 15 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर नरगिस फाकरी और एली अवराम जैसे सितारें हंसी वाले इमोजी की कमेंट भी कर चुके हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो हर किसी को गुदगुदा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


काम की बात करें तो हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) के आगामी गाने ‘छोड़ देंगे’ का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें वे बहुत ही सुंदर लग रही हैं। इसमें उनका लुक और अभिनय फैंस का दिल जीत रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


गौरतलब है कि इसके पहले भी नोरा फतेही के कई गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं। इसमें गुरु रंधावा के साथ आया सॉन्ग ‘नाच मेरी रानी’ बहुट वायरल हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


काम की बात करें तो नोरा जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। नोरा को अंतिम बार ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ फिल्म में देखा गया था।

एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं.

Back to top button