विशेष

लिव-इन में रहते थे महिला सिपाही और कांस्टेबल, छोटी सी बात पर टूटा दिल और पार हो गई सभी हदें

प्यार एक अच्छी चीज होती है। इसके कई पॉजिटिव पॉइंट्स होते हैं। लेकिन कभी कभी ये प्यार इतना ज्यादा परवान चढ़ जाता है कि व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति समाप्त हो जाती है। वह गुस्से में अपने प्यार की खातिर सारी हदें पार कर देता है। अब लेडी कांस्टेबल और सिपाही की इस लव स्टोरी को ही ले लीजिए। यहां एक महिला सिपाही और पुरुष पुलिसवाले के बीच की प्रेम कहानी का बहुत ही दर्दनाक अंत हुआ।

दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र का है। यहां सैदनगली थाने की पीआरवी टीम में तैनात सिपाही मनोज कुमार का गजरौला थाने में तैनात महिला सिपाही मेघा चौधरी से लव अफेयर चल रहा था। ये दोनों पिछले कुछ समय से लव रिलेशनशिप में थे। दोनों अवन्तिका नगर में एक साथ एक किराए के मकान में रहते भी थे।

सिपाही मनोज कुमार डायल 112 में तैनात है। एक दिन उसकी अपनी प्रेमिका (महिला सिपाही मेघा) से छोटी सी बात पर अनबन हो गई। इस बात से मनोज को इतना गुस्सा आया कि उसने मेघा के सिने पर गोली चला दी। इसके बाद उसे खुद को गोली मारकर खुदखुशी का भी प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही साथी पुलिसकर्मी उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल ले गए।

अस्पताल में मेघा ने दम तोड़ दिया जबकि मनोज ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वारदात वाली घटना से पुलिस ने मनोज का तमंचा कब्जे में ले लिया है। उसे फोरेंसिक विभाग में जांच के लिए भेजा गया है। इस घटना की भनक लगते ही अमरोहा की एसपी सुनीति भी मेघा के कमरे में जांच करने गई थी।

एसपी सुनीति के अनुसार मनोज और मेघा 2018 बैच के सिपाही हैं। इन दोनों के बीच की लड़ाई और खून खराबे के पीछे की फिलहाल पुलिस गहराई से जांच कर रही है। वहीं मेघा का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा जाएगा। महिला सिपाही की मौत की खबर के बाद उनके परिवार में दुख का माहोल है।

सोशल मीडिया पर जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह हैरान रह गया। सभी का यही कहना था कि दूसरों की रक्षा करने वाला सिपाही अपनी ही प्रेमिका की हत्या कैसे कर सकता है। इस घटना से एक बात तो साफ है कि प्रेम के चक्कर में हमे इस हद तक नहीं जाना चाहिए कि हम अपनी या सामने वाले की ज़िंदगी समाप्त कर दें। हर समस्या का एक समाधान होता है। इसलिए इसे शांति से सुलझाना उचित होता है।

Back to top button