Trending

साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह इन 6 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, सौभाग्य के बन रहे हैं योग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप संतान के प्रति दुखी हो सकते है। विद्यार्थियों को किसी बात की उलझन हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। हर रोज गाय को रोटी खिलाएं, लम्बे समय से चली आ रही परेशानियाँ दूर होगी। व्यापारी वर्ग की बड़ी डील होते होते रुक सकती है। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक रूप से सावधान रहिएगा, नुकसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिलेगा।

करियर के विषय में : इस हफ्ते अच्छे अवसर मिलेंगे। एकाग्रता से रोजगार में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपके मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा। वर्तमान का मुनाफा देखते हुए बड़े निवेश नहीं करने चाहिए आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्य के मोर्चे पर चीज़ें चुनौतीपूर्ण होंगी एवं छोटी-छोटी बातों पर आपका बॉस नाराज़ हो जाएगा। यदि आप नया वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ले सकते हैं। अपनी कीमती सामान की सुरक्षा करके रखनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : पहले से चल रहे लव लाइफ के विवाद इस सप्ताह खत्म हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नया काम भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह मिथुन राशि वाले किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करेंंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। आपको आसपास की हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है। पढ़ाई में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्यार आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है।

करियर के विषय में : कारोबार में आ रही समस्याएं खत्म होंगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। अनाथालय में बच्चों को किताबें उपहार में दें, जल्द ही कोई खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए मेहनत और परिश्रम के लिए उपयुक्त समय है। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर बोल सकते हैं। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपकी मदद कर सकता है।

प्यार के विषय में : एकतरफा प्यार में असफलता मिल सकती है।

करियर के विषय में : निवेश या पैसा बढ़ाने के कई तरीके आपके दिमाग में चलते रहेंगे। बिजनेस की प्लानिंग हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह भूमि संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा आपको अपनी छवि सुधारने का अवसर प्राप्त होगा। नए लोगों से मुलाकात होने से भविषय में आपको फायदा मिलेगा। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित किसी मामले को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह रोमांस का मौका मिलेगा। प्रेमी संग कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : निवेश संबंधित बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा और सेहत में पहले से सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह मीडिया से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ हो जाने की संभावना है। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। किसी काम को पूरा करने में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। कारोबार में दौलत वृद्धि की नई योजनाएं कार्यान्वित होंगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य सावधानी से पूरे करें। कोई कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा।

करियर के विषय में : इंटरव्यू या किसी भी तरह की परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह तुला राशि वालों को समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। उद्यम से जुड़े लोग अधिक अच्छे कार्य करेंगे।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी को प्रभावित करने का मौका मिलेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक नजरिए से सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। पूर्व मामले उभर सकते हैं। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जायेंगे, वहां आपकी खूब तारीफ होगी।

प्यार के विषय में : प्रेम सम्बंधो को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : छात्रों की पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस हफ्ते आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी परेशानियों का बुरा असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है। किसी गॉसिप के कारण आपकी इमेज खराब हो सकती है। गरीबों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करते रहें। पारिवारिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस से जुड़े लोगो को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : खानपान में परहेज और व्यायाम का सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले कोर्ट-कचहरी के चक्कर में न पड़ें। रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय रहते पूरा करने में कामियाब होंगे। अपने सपनों का घर खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक पहलू आपको परेशान कर सकता है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए मेहनत करना अनिवार्य होगा तभी उनको सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस हफ्ते आपके कामकाज से सभी खुश रहेंगे। संतान से भी मदद मिल सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीद सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी संग अच्छा वक्त बिताएंगे, रिश्ता मजबूत होगा।

करियर के विषय में : रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक बीमारी के सही होने की संभावनाएँ हैं और आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप के उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी। ऑफिस के काम में आपको थोडी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य रखें। काम समय से पूरे होंगे। महिलाओं के लिए यह सप्ताह राहतपूर्ण रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके सामने आगे बढ़ने के नए मौके आ सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल सप्ताह है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ है। जितनी मेहनत करोगे उतना ही ज्यादा आपको फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : अधिक व्यायाम करना सेहत के लिए खराब हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कर दें ये काम, बन जाएगी मां की कृपा…

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d