राशिफल

Rashifal 2 February: बजरंगबली की कृपा से आज ये 3 राशियां धन-वैभव से होने जा रही हैं मालामाल

हम आपको मंगलवार 2 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यों में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कोई शुभ सूचना मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। सफलता मिलेगी एवं मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन खुश रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी कामकाज से जुडी परेशानी दूर हो जाने वाली है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे और अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्र भी साथ देंगे। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा।परिजनों की ओर से भी आपको सहयोग मिलेगा और विशेष उपहार-भेंट की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में इस दिन माहौल शांत बना रह सकता है। उत्तम समय का आपको ठीक से उपयोग करना सीखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ घुमाने जायेंगे। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। थकान और तनाव के कारण आप कमजोर महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मंगलमय यात्रा का लाभ आपको मिल सकता है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज व्यापारियों को खास लाभ होने की उम्मीद है। आपके सभी कार्य ठीक समय पर पूर्ण हो सकते है। कई रुके प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपको अपने बच्चे से संबंधित अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। छात्रों को उनकी शिक्षा के बारे में अच्छा लगेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संघर्ष संभव है इसलिए सतर्क रहें। काम के मोर्चे पर आपकी नीरस व्यस्त दिनचर्या आपको घेरे रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका पैसा बर्बाद हो सकता है। कारोबार में लाभ हो सकता है और आप कोई पुण्य का काम भी कर सकते हैं। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दुर्घटना की आशंका है। वाहन धीरे चलाएं और वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। यात्रा करना जरूरी न हो तो न जाएं। खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने व्यापारिक सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय रहेगा। आज वाहन चलते समय सावधानी बरतें। घर में नये मेहमान आने का योग बन रहा है। बड़े भाई के सहयोग से आज कोई अधुरा काम पूरा होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वक्त पर काम करना सीखें। आपके लिए यह दिन शुभ फलदायक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं। अप्रिय घटना की आशंका है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा। काम के मोर्चे पर यह एक सामान्य दिन होगा। आज आप अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। व्यापारियों को कुछ ठोस लाभ होने की संभावना है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। परेशानी करने वाली आदतों से आप छुटकारा पा सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी तेज तरार बातें दूसरों पर प्रभाव छोड़ेंगी। कुछ लोग आप की प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं, उनसे सतर्क रहें। समाज के कार्मों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के कारण लाभान्वित हो सकते हैं। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। विद्यार्थी आज कड़ी मेहनत करेंगे। आपका खर्च आज बढ़ जाएगा। आपको सफलता के कुछ खास अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। गलतफहमियां दूर होंगी। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा। वाहन चलाते समय गति पर ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कामकाज से अथवा पैसे से जुड़े हालात से किसी भी भांति का खिलवाड़ बिलकुल न करें।

आपने Rashifal 2 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वैदिक ज्योतिष में गाय को बताया गया है पूजनीय, गौमाता से जुड़े ये उपाय खोल देते हैं भाग्य

Back to top button