विशेष

कौन है दुनिया का सबसे ईमानदार देश? सामने आई लिस्ट, भारत और पाकिस्तान के लिए खबर बुरी है

हाल ही में Transparency International द्वारा साल 2020 के सबसे ईमानदार और सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें जो देश सबसे ईमानदार हैं वहीं कोरोना कंट्रोल करने में भी नंबर 1 है। वहीं जिन देशों में भ्रष्टाचार अधिक है वहां कोरोना का कहर भी सबसे अधिक बरसा। इस बीच यदि भारत, पाकिस्तान या दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की बात की जाए तो खबर अच्छी नहीं है। दुनिया के सबसे ईमानदार देशों की लिस्ट में टोटल 180 देशों को शामिल किया था। इन्हें जीरो से सौ के मध्य अंक भी दिए गए।

ये देश हैं सबसे ईमानदार

ईमानदार देशों की लिस्ट में जिन दो देशों ने बाजी मारी वह है – न्यूजीलैंड और डेनमार्क। 180 देशों को पछाड़ते हुए न्यूजीलैंड और डेनमार्क ने 88 अंक हासिल कर पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिलचस्प बात ये है कि ये वही दो देश हैं जिन्होंने कोरोना काल में इसे वायरस को सबसे अच्छे ढंग से हैन्डल किया था। अब यही दो देश दुनिया को ‘सबसे ईमानदार कैसे बना जाए’ यह भी बता रहे हैं।

न्यूजीलैंड की खासियत

पहले स्थान पर आया न्यूजीलैंड वही देश है जिसने 1883 में ही महिलाओं को वोटिंग राइट दे दिए थे। न्यूजीलैंड सरकार अपने देश के साथ साथ बाहर से आने वाले नागरिकों का भी बहुत अच्छे से ध्यान रखती है। यहां जो लोग अकेले रहते हैं उन्हें मासिक भत्ता मिलता है। विशेषकर कि यहां के बूढ़े लोगों को 65 के बाद पेंशन मिलना स्टार्ट हो जाती है। अब जरा आप ही सोचिए, जब यहां की सरकार ही खुद नागरिकों की मदद को आगे रहती है तो भला कोई भ्रष्टाचार कैसे करेगा।

डेनमार्क की खासियत

ईमानदार देशों की लिस्ट में दूसरा स्थान डेनमार्क का है। यहां के लोग भी अपनी सरकार से बहुत खुश रहते हैं। एक वजह यह भी है कि यहां भ्रष्टाचार नहीं होता है। यहां की सरकार अपने नागरिकों को बिजली पानी और एजुकेशन जैसी सुविधाएं मुफ़्त में देती है। वहीं जो लोग बाहर से आकर डेनमार्क में बसते हैं उन्हें भी सरकार कई सुविधाएं मुहैया कराती है। इसमें उन्हें हेल्थ, पढ़ाई और सुरक्षा जैसी चीजें मिल जाती है।

इतना ही नहीं यदि आप बीमार पड़ जाए तो आपको बस बॉस को इसकी एक बार जानकारी देनी होती है। आपको छुट्टी आसानी से मिल जाती है। जबकि बाकी देशों में ऐसा करने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट लगता है। डेनमार्क अन्य देशों की तुलना में महंगा भी है, हालांकि यहां के लोग बहुत मिलनसार है। यहां अक्सर कहीं न कहीं पार्टियां भी होती रहती है।

भारत और पाकिस्तान का हाल

भारत का नंबर ईमानदार देशों की लिस्ट में 86 है। 2019 में यह 80 था। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 124वे स्थान पर है। पाकिस्तान में तो भ्रष्टाचार के साथ साथ भुखमरी और गरीबी भी है।

Back to top button