अध्यात्म

फरवरी महीने में ये तीन ग्रह कर रहे हैं गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले बल्ले

ग्रहों की बदलती चाल के कारण हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। कुछ लोगों के जीवन पर इसका शुभ असर देखने को मिलता है। तो कई लोगों के लिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से कष्ट भरे दिन शुरू हो जाते हैं। फरवरी महीने में तीन ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं और इन तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर पड़ेगा। फरवरी माह में सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनके राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर असर पड़ेगा। ये तीन ग्रह कब गोचर कर रहे हैं और इनके कारण किन राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा उसकी जानकारी इस प्रकार है।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर

ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी महीने में पहला गोचर सूर्य ग्रह का होने वाला है। 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 मार्च 2021 तक इस राशि में रहेंगे। सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का प्रधान माना जाता है और ये ग्रह सेहत, आत्मा, पिता, यश, मान सम्मान और शीर्ष पद का कारक भी होता है। सूर्य देव के कुंभ राशि में जाने से, इस राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। इस राशि के लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ मिलेगा। सूर्य ग्रह के गोचर से कुंभ राशि के लोगों का भाग्य खुल जाएगा और सरकारी कामकाज में सफलता भी मिलेगी।

शुक्र देव का कुंभ राशि में गोचर

जो दूसरा ग्रह फरवरी महीने में राशि परिवर्तन करने जा रहा है, वो शुक्र है। शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये ग्रह 17 मार्च 2021 तक रहने वाला है। शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्यता, धन, भौतिक सुखों का कारक माना गया है और शुक्र के इस गोचर से कुंभ राशि वालों को केवल लाभ ही मिलने वाला है। इस अवधि तक कुंभ राशि के जातकों को धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जॉब और करियर के लिए भी ये गोचर उच्च साबित होगा।

मंगल ग्रह करेंगा वृष राशि में गोचर

मंगल ग्रह भी फरवरी महीने में गोचर करने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार ये ग्रह इस महीने की 22 तारीख को मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेगा। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। ये क्रोध, ऊर्जा, शक्ति, युद्ध का कारक होता है। वृष राशि में मंगल का ये गोचर कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान करेगा। जबकि कुछ मामलों में थोड़ा अशुभ हो सकता है।

मंगल के इस गोचर के कारण वृष राशि के जातकों के साहस में वृद्धि देखने को मिलेगा, साथ में ही जॉब और करियर के क्षेत्र में अनुकूल प्रभाव होगा। धन लाभ भी हो सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आप बस अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी से भी लड़ाई करने से बचें।

करें ये उपाय

अन्य राशि के लोग नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से ये ग्रह आपके अनुकूल ही फल प्रदान करेंगे।

  • सूर्य ग्रह का आपके जीवन पर शुभ असर पड़े। इसके लिए रोज सूर्य देव का पूजन करें और इन्हें अर्घ्य दें।
  • शुक्र ग्रह को अपने अनुकूल बनाने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान शुक्रवार के दिन करें।
  • मंगल ग्रह का बुरा प्रभाव आपके जीवन में न पड़े। इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें। साथ में ही हनुमान जी को लाल रंग की चीजें भी अर्पित करें।

Back to top button