दिलचस्प

पति से हुआ तलाक तो महिला ने पैदा कर दिए 14 बच्चे, टंकी जैसा फूल गया था पेट, देखें तस्वीरें

माँ बनना हर महिला का सपना होता है। वह इस एहसास का अनुभव लेना चाहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने एक साथ आठ बच्चों को जन्म दिया था। इतने सारे बच्चों से प्रेग्नेंट हो जाने की वजह से महिला का पेट फूलकर गुब्बारे जैसा हो गया था।

दरअसल महिला को यह बच्चे आईवीएफ़ तकनीक से हुए थे। डॉक्टर ने महिला के गर्भ में एक साथ 12 भ्रूण डाल दिए थे। इनमें से आठ जीवित पैदा हुए थे। यह साल 2009 की बात है। हाल ही में इन आठों बच्चों के 12वें जन्मदिन पर महिला ने सबकी कुछ तस्वीरें साझा की है। ये सभी बच्चे अब सेहतमंद है।

इन बच्चों को जन्म देने वाली नाद्या सुलेमान अब 45 साल की हो गई हैं। वे अमेरिका में रहती हैं। बच्चों के बारहवें जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने दुनिया को बताया कि एक साथ आठ बच्चों को गर्भ में पालना और जन्म के बाद उनकी परवरिश करना कैसा होता है।

बता दें कि नाद्या टोटल 14 बच्चों की मां है। 8 बच्चों को पैदा करने के पहले भी वे 6 बच्चों की मां बन चुकी हैं। वे एक तलाकशुदा महिला भी है। तलाक के बाद भत्ते के रूप में मिली रकम से उन्होंने आईवीएफ़ के जरिए बच्चे पैदा कर लिए। नाद्या के गर्भ में एकसाथ 12 भ्रूण डालने वाले डॉक्टर  माइकल कमरवा का लाइसेंस भी कैंसिल हुआ था।

दरअसल आईवीएफ़ से कोई भी डॉक्टर किसी महिला के गर्भ में तीन भ्रूण से अधिक नहीं डाल सकता है। डॉक्टर ने अपनी सफाई में कहा था कि 12 भ्रूण डालने के लिए उसे खुद बच्चों की मां नाद्या ने कहा था। वहीं नाद्या का कहना है कि डॉक्टर ने बड़ी चालाकी से उसे बेवकूफ बनाकर ऐसा किया है।

नाद्या की 8 बच्चों की डिलीवरी इतनी आसान भी नहीं थी। उन्हें ऑपरैट करने के लिए 46 डॉक्टर्स और नर्स लगाए गए थे। यह डिलीवरी 31वें सप्ताह में ही कर दी गई थी।

आज नाद्या के सभी बच्चे अपनी मां को पूरा सपोर्ट करते हैं। 14 बच्चों की अकेले परवरिश करना इतना आसान भी नहीं होता है। नाद्या का पूरा दिन सभी के लिए खाना बनाने में ही बित जाता है।

वे अपने सभी बच्चों को सेहतमंद खाना ही खिलाती हैं। उनके 14 बच्चों में से 13 को विगन हैं।

नाद्या की हमेशा कोशिश यही रही है कि उनके बच्चों की परवरिश अच्छे से हो जाए। वे एक सुखी परिवार चाहती हैं और इस दिशा में बहुत मेहनत भी करती हैं।

Back to top button