अध्यात्म

शादी को लेकर बहुत नखरे दिखाते हैं K नाम वाले लोग, डिटेल में जाने कैसा होता है इनका नेचर

ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताने की क्षमता रखता है। आपका नाम जिस भी अक्षर से शुरू होता है वह आपके बारे में बहुत कुछ कहता है। ऐसे में आज हम आपको K अक्षर से शुरू होने वाले नाम के जातक की कुछ खास विशेषताएं बताने जा रहे हैं।

1. जिन जातकों का नाम K अक्षर से शुरू होता है उनके धैर्य की कोई सीमा नहीं होती है। ये जिस भी काम को हाथ में ले लेते हैं उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं। ये कभी भी आसानी से हार नहीं मानते हैं। काम में सफल होकर ही दम लेते हैं।

2. इस अक्षर वाले कुछ लोग अपनी लाइफ से पूर्णतः संतुष्ट नहीं होते हैं। ये तनाव में रहते हैं। नतिजन इसका गुस्सा अपने परिवार और दोस्तों पर निकालते हैं। इससे इनके रिश्ते बिगड़ते भी रहते हैं।

3. शादी के मामले में इनके बहुत नखरे होते हैं। ये अपना जीवनसाथी अपनी कॉर्बन कॉपी चाहते हैं। मतलब इनका जैसी नेचर और आदत है इन्हें वैसा ही जीवनसाथी चाहिए होता है। इस चक्कर में ये कई लोगों को रिजेक्ट भी कर देते हैं।

4. ये जब भी कोई काम स्टार्ट करते हैं तो उसे पूरे जोश से करते हैं। ये उस काम के प्रति सिरियस रहते हैं। दिलचस्प बात ये होती है कि ये उस काम को बड़े ही क्रिएटिव तरीके से करते हैं।

5. यह लोग स्वभाव में बड़े ही ईमानदार और वफादार रहते हैं। ये अपने लाइफ पार्टनर या दोस्त को कभी धोखा नहीं देते हैं। आप इनके ऊपर आँख बंदकर भरोसा कर सकते हैं।

6. इनका स्वभाव शर्मिला होता है। इन्हें एकांत में रहना पसंद होता है। ये बनावटी नहीं होते हैं। इनके मन में जो भी होता है ये खुलकर सामने वाले को कह देते हैं।

7. ये दूसरों की सहायता करने में हमेशा आगे रहते हैं। ये भावुक भी होते हैं। यदि कोई जरूरतमन्द उनसे मदद माँगता है तो ये ना नहीं कह पते हैं। समाज में इनकी मां प्रतिष्ठा इसी बात से बनी रहती है।

8. ये जो भी काम करते हैं उसे धुन में ही करते हैं। मतलब एक बार जो भिड़ते हैं तो बस लगे ही रहते हैं। यह चीज कभी इन्हें फायदा पहुंचाती है तो कभी नुकसान कर देती है।

9. ये लोग अपने नेचर से लोगों का दिल जीत लेते हैं। लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं।

10. इन लोगों को ईमानदार और क्लियर कट टाइप के लोग पसंद आते हैं। ये उनके साथ दोस्ती करना पसंद करते हैं।

Back to top button