बॉलीवुड

Video: अमिताभ बच्चन के इस हाई-टेक मास्क को देख दिमाग चकरा जाएगा, देखें कैसे काम करता है

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे यूथ से जुड़े रहने की पूरी कोशिश करते हैं। जब भी कोई लेटेस्ट तकनीक आती है तो इसकी जानकारी भी उन्हें होती है। ट्विटर पर तो उन्हें 4 करोड़ 51 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अमिताभ का सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बार मजेदार और दिलचस्प चीजें साझा करते रहते हैं।

हाल ही में अमिताभ ने अपने फैंस को एक हाई टेक मास्क के दर्शन कराए। यह मास्क दिखने में काफी एडवांस लग रहा है। दरअसल इस मास्क में एलईडी लाइट लगी है जो हमारे लीप के मूवमेंट से सिंक हो जाती है। मास्क पहनने पर हमारे होंठ ढके रहते हैं। ऐसे में लोगों को हमारे धीरे बोलने पर या साफ न बोलने पर शब्दों का सही उच्चारण समझ नहीं आता है। ऐसे में ये हाइट टेक मास्क आपके होंठों के मूवमेंट को बाहर कॉपी कर बताता है।

इस वीडियो में अमिताभ सबसे पहले लोगों को अपने इस नए मास्क से रूबरू कराते हैं और फिर इसे पहनकर गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हैं। अमिताभ का यह मास्क फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

इतना ही नहीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी ये इतना भा गया कि उन्होंने कमेंट में लाफिंग इमोजी बना दी। वहीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कमेंट में लिखा ‘लव इट’।

जब से कोरोना आया है तब से लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया। इसकी डिमांड बहुत बड़ी है। ऐसे में इस मास्क को लेकर भी नए नए इनोवेशन हो रहे हैं। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सहित अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी बीते दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बद इन्होंने कोरोना को मात दे दी थी।

बताते चलें कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर अमिताभ ने इसकी शुभकामना देते हुए एक ट्वीट भी किया था। इस ट्वीट में उन्होंने शुभकामना के साथ मुंबई के ‘श्री विठ्ठल रखुमाई मंदिर’ की एक तस्वीर भी साझा की थी। इसमें भगवान को भारतीय तिरंगे की थीम के अनुसार सजाया गया था। अमिताभ की इस ट्वीट को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।

Back to top button