अध्यात्म

उल्लू दिखना होता है बेहद ही शुभ, इस तरह से उल्लू बना था मां लक्ष्मी का वाहन

मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी का पूजन करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष रुप से पूजा करने से लाभ मिलता है। साथ में ही मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजें पूजा के दौरान अर्पित करने से मां लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों की हर कामना को पूर्ण कर देती हैं। माना जाता है कि जो भक्त मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति सदा मजबूत बनीं रहती है।

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल के फूल बेहद ही प्रिय हैं और इनकी सवारी उल्लू है। इसलिए पूजा करते समय मां को कमल के फूल जरूर अर्पित करें और कभी भी उल्लू को कष्ट न दें और न ही मारें। मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू कैसे बना, इससे एक कथा जुड़ी हुई है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

कहा जाता है कि ये संसार बनने के बाद मां लक्ष्मी कई सारे देवी-देवताओं के साथ धरती का भ्रमण करने के लिए आई थी। देवी-दवेताओं को धरती पर देख सभी पशु-पक्षी खुश हो गए। इन्होंने देखा की देवी-देवताओं के पास धरती घूमने के लिए कोई भी वाहन नहीं था। ऐसे में सभी पशु-पक्षी ने एक साथ मिलकर देवी-देवताओं से प्रार्थना की कि वो उन्हें अपना वाहन चुन लें और उनपर बैठ जाए। वो उन्हें पूरी पृथ्वी दिखा देंगे।

देवी-देवताओं ने पशु और पक्षियों की बात को मान लिया और अपने लिए एक-एक पक्षी व पशु को वाहन के तौर पर चुन लिया। ऐसा करते हुए सभी देवी-देवताओं ने अपने लिए एक-एक वाहक ढूंढ लिया। लेकिन मां लक्ष्मी गहरी सोच में थी और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो किस पशु या पक्षी को अपना वाहन बनाएं।

ऐसे में मां लक्ष्मी ने सभी पशुओं और पक्षियों से कहा कि वो अब से हर वर्ष कार्तिक अमावस्या के दिन पृथ्वी पर विचरण करने आएगी। इसलिए जब कार्तिक अमावस्या होगी वो उस दिन धरती में आकर अपने लिए किसी एक को वाहक चुन लेगी। फिर क्या था मां लक्ष्मी कार्तिक अमावस्या के दिन पृथ्वी पर रात के समय आई। इस दौरान केवल उल्लू ही जगा हुआ था और उल्लू ने मां लक्ष्मी को देख उनसे अनुरोध किया कि वो उन्हें अपना वाहन बना लें। लक्ष्मी जी ने चारों तरफ देखा। लेकिन उन्हें वहां कोई ओर पशु-पक्षी नजर नहीं आया। ऐसे में मां ने उल्लू को अपना वाहन बना लिया और तभी से मां उल्लू पर ही सवार होकर धरती का भ्रमण करती हैं।

उल्लू को माना जाता है शुभ

  • शास्त्रों में उल्लू को काफी शुभ माना जाता है। उल्लू अगर किसी को दिख जाए तो समझ लें उसपर मां लक्ष्मी की कृपा बन गई है। इसी प्रकार से अगर उल्लू आपके घर की छत पर आए तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है।
  • अगर उल्लू आपको छू लें तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन की सारी आर्थिक परेशानियां खत्म होने वाली हैं।
  • रात के समय उल्लू की नजर आप पर पड़े या आपको उल्लू की आवाज सुनाई दे तो ये भी शुभ संकेत है।

Back to top button