अध्यात्म

आज बुध करने जा रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा इसका असर

25 जनवरी को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है और ये ग्रह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ये गोचर शाम 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। इस गोचर से हर राशि के जातक के जीवन पर असर देखने को मिलेगा। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शुभ और कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि इस परिवर्तन से आपके जीवन में क्या असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

बुध के गोचर से मेष राशि वालों के जीवन पर शुभ असर देखने को मिलेगा। इस गोचर से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिलेगी। कुल मिलाकर ये गोचक मेष राशि के जातकों के लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर भी बुध के गोचर का शुभ असर पड़ेगा। इस राशि के लोगों को नए अवसर प्रदान होंगे और नौकरी वाले लोगों को धन लाभ होगा। हालांकि इस राशि के जातकों को थोड़ी ओर मेहनत करनी होगी।

मिथुन राशि

बुध गोचर से मिथुन राशि के जातकों का भाग्य खुल जाएगा और हर कार्य में इनको सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों को नए अवसर प्रदान होंगे, साथ में ही परिवार की ओर से सुख की प्राप्ति भी होगी।।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। इस गोचर से उच्च पद की प्राप्ति इस राशि के लोगों को होगी। मनचाही चीजों की प्राप्ति भी हो जाएगी। कुल मिलाकर बुध का ये गोचर शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। हर क्षेत्र से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। रोके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। परिवार की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों पर इस गोचर का बुरा असर देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों की सेहत खराब हो सकती है और मानसिक चिंता बढ़ सकती है। परिवार वालों के साथ लड़ाई भी हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही फैसला लें।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस गोचर से अच्छे फल की प्राप्ति होगी। करियर को सही दिशा मिलेगी। हर कार्य में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सफलता ही हाथ लगेगी। कहीं से अचानक से धन लाभ भी हो सकता है। बस बात करते समय थोड़ा से ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी ये गोचर सही साबित होने वाला है। इस गोचर से शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जमीन या वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर इस गोचर का मिला जुला असर देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। हालांकि कोई भी नया काम करते समय सौ बार सोचें और उसके बाद ही कोई फैसला लें।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए धन का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई नौकरी के अवसर भी प्रदान होंगे। इस राशि के लोग बस किसी को कर्ज देने से बचें, तो बेहतर होगा।

कुंभ राशि

मनचाही चीज की प्राप्ति हो जाएगी। जीवन साथी के साथ संबंध और सही हो जाएगा। धन लाभ भी होगा। बस अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोई भी फैसला बिना सोच समझ कर न लें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये गोचर ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा। इस राशि के लोगों को कई तरह के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है और कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा।

Back to top button