समाचार

50 KG के तेंदुए को पकड़कर, पकाकर खा गए 5 दोस्त, पुलिस ने छापा मारा तो दिखा ऐसा नजारा

भारत में इस समय कोरोना और बर्ड फ्लू एक साथ चल रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने चिकन से कुछ दिनों की दूरी बना ली है। वहीं इस बीच एक ऐसा मामला भी सामने आया है जहां 5 दोस्त आपस में मिलकर 50 किलो का तेंदुआ चट कर गए। जी हां आप ने सही पढ़ा। पांच दोस्तों ने एक खूंखार तेंदुए को पका कर खा लिया। जब वन विभाग को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पांचों को अरेस्ट कर जेल में डाल दिया।

दरअसल ये पूरे मामला केरल के इडुक्की का है। यहां हाल ही में वन विभाग की टीम ने पांच ऐसे दोस्तों को पकड़ा है जो तेंदुए को पकड़ कर, मार कर, पका कर खा गए। पुलिस ने जब इनके घर छापा मारा तो उन्हें तेंदुए की खाल, दांत, नाखून और तेंदुए का बचा हुआ दस किलो मीट भी मिला।

इस घटना के बारे में जिन्होंने भी सुना उनके होश उड़ गए। आमतौर पर तेंदुआ बहुत ही खूंखार शिकारी होता है। ऐसे में इसे पकड़ना और मारकर खाना कोई आसान बात नहीं है। बताया जा रहा है कि ये पांचों दोस्त काफी पहले से तेंदुए को खाने का प्लान बना रहे थे। इन्होंने जंगल में तेंदुए के लिए जाल भी बिछाया था। जब तेंदुआ इस जाल में फंस गया तो उन्होंने उसे तुरंत मार दिया।

तेंदुए को मारने के बाद इन दोस्तों ने खेत में मिट्टी का चूल्हा बनाया और तेंदुआ चट कर गए। उनकी यह काली करतूत किसी को पता भी नहीं चलती, लेकिन इनके मन का लालच ही इन्हें ले डूबा। दरअसल तेंदुए का मीट खाने के बाद इनके मन में आया कि क्यों न इस तेंदुए की खाल, दांत और नाखून बेच मोटी रकम कमा ली जाए। हालांकि ऐसा करते हुए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए इन पांचों दोस्तों को सात साल की जेल की सजा मिल सकती है। दरअसल भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 के अनुसार तेंदुए का शिकार करने पर सात साल की जेल की सजा देने का प्रावधान है। ये काफी हैरत की बात है कि कोई दूसरों का शिकार करने वाले जानवर का भी शिकार कर सकता है। आमतौर पर इंसानों को चिकन, मटन, बीफ, पोर्क, फिश जैसी चीजें खाते हुए तो कई बार देखा जा चुका है, लेकिन इस तरह तेंदुए जैसे जंगली जानवर को मारकर खाने वाले मामले कम ही देखने को मिलते हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Back to top button