Trending

साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह रहेगा शानदार, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 25 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपको अपने क्रोध के प्रकोप को नियंत्रित करना चाहिए। यात्रा में लाभ कम थकान और परेशानी अधिक होगी। खान-पान में लापरवाही से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समय देना होगा। अगर आप अतिरिक्त पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई विवादित मामला आसानी से सुलझ जाएगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए शानदार सप्ताह है। आपका पार्टनर आपको अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेगा।

करियर के विषय में : समझदारी से निवेश करें, भविष्य में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अशुद्ध भोजन व पानी की समस्याएं हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को अपने सहकर्मियों या व्यावसायिक सहयोगियों के साथ बात करनी चाहिए। निराशा को हावी ना होने दें, प्रयास कीजिए मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष भी संतुलित रहेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। अपने विशेष व्यावसायिक प्रोजेक्ट में और नियमित लोगों में भी सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : आप अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

करियर के विषय में : मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : खानपान पर कंट्रोल करेंगे। आयुर्वेद में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह एक पारिवारिक झगड़े की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। धन निवेश के मामले में आपको जोखिम से बचना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। किसी को उधार न दें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आप में से कुछ पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे। घर खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप अपने पार्टनर का काफी ज्यादा ख्याल रखेंगे। जो आपके रिश्तों में गर्मजोशी लायेगा।

करियर के विषय में : वकालत से जुड़े लोगों को कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : खानपान में लापरवाही आपकी सेहत में गिरावट का कारण बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। कई तरह के विचार मन को अशांत करेंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आपको सभी नियमित कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। छात्र अपने काम से विचलित रह सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप अपनी लव लाइफ को सार्वजनिक करने का विचार कर सकते हैं।

करियर के विषय में : अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है तो इस विषय में आपको खुशखबरी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप अस्वस्थ और कमजोर महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को काम के सिलसिले में अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि वहां कुछ गड़बड़ हो सकती है। कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। नए संपर्क भी बन सकते हैं जो लाभकारी रहेंगे। सलाह है कि अति उत्साह से बचें। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है। आपका परिवार भी आपसे समय मांगेगा।

प्यार के विषय में : आपका रिश्ता किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है। जिसकी वजह से दूरी बढ़ने के आसार हैं।

करियर के विषय में : मेहनत का लाभ मिलेगा। पूर्व में किए गए काम का भी लाभ मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह शुगर के मरीजों को परेशानी हो सकती है। चोट लगने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। कारोबार के लिए कोई क्लाइंट मिलेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर सहयोगियों से व्यर्थ का तनाव हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे।

प्यार के विषय में : किसी तीसरे की वजह से आपकी लव लाइफ तबाह हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही कोई निर्णय लें।

करियर के विषय में : नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने की संभावना है। आप बीमार पड़ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वे आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। सहकर्मियों के साथ मिल कर किये गए कार्यों मेंआपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी  के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों से कोशिश कर रहे काम में इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं।

प्यार के विषय में : आपको इंटरनेट के माध्यम से कोई नया साथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह थोड़ा दिक्कत वाला है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप काम पर अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने लिए नये कपड़े खरीदें सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीद सकते हैं। कर्मक्षेत्र में शत्रु बन सकते हैं इसलिए सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। आपके और आपके बॉस के बीच गर्मजोशी का आदान-प्रदान होगा।

प्यार के विषय में : नये रिश्ते गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। जिससे दूरी आना स्वभाविक है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह किसी स्कीम में निवेश करने से लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी खास मित्र को स्वस्थ रहने के टिप्स दे सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बहुत अधिक काम आपको पूरी तरह से थका सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। आपको वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। बॉस के सानिध्य में कार्य करने का मौका भी मिल सकता है। आपका काम आप से अधिक समय मांगेगा और परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है।

प्यार के विषय में : लंबे समय से चले आ रहे विवादों का निपटारा हो सकता है।

करियर के विषय में : आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम के सिलसिले में अपने प्रदर्शन में कुछ कमी महसूस करेंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आपको संचार-साधनों से फायदा होगा। छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी। अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आप में से कुछ लोग महंगे आभूषण या फर्नीचर की वस्तु खरीद सकते हैं।

प्यार के विषय में : पति पत्नी के बीच के रिश्तों में सुधार आयेगा।

करियर के विषय में : बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह हफ्ता यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों को नया ऑफर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है साथ ही ट्रांफर भी मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। आपका कोई बहुत समय से अटका हुआ काम पूरा हो जायेगा।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ के लिए यह सप्ताह पॉजिटीव नजर आ रहा है।

करियर के विषय में : आय में वृद्धि के लिए सकारात्मक कोशिश करेंगे।

हेल्थ के विषय में : भारी समान न उठाएं कमर संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। दूसरों की बात सुनने और समझने की कोशिश करेंगे। किसी को उधार पैसे देने से बचें। यदि आप किसी बात को लेकर तनावग्रहत हैं, तो सगे-संबंधियों के यहां जाकर उदासी कम कर सकते हैं। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। परिवार के छोटों को आपकी जरूरत पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : नये प्रेम संबंध बनाने की सोच रहे हैं तो आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : इस हफ्ते आपकी धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

हेल्थ के विषय में : कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 25 जनवरी से 31 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 25 जनवरी से 31 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 25 जनवरी से 31 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनि की महादशा, साढ़ेसाती, ढैय्या शुरू होने पर मिलते हैं ये संकेत, लगने लग जाती हैं चोट और..

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot